अनेक संत, महात्मा और भविष्य बतानेवाले आनेवाले भयानक काल के विषय में बता रहे हैं । इसलिए
अब तो समाज को सतर्क रहकर आनेवाले संकट काल से तर जाने के लिए साधना करना आवश्यक है !

नई दिल्ली – भविष्य में वातावरण बदलने से और जैविक आतंकवाद इन २ कारणों से लाखों लोगों की मृत्यु होगी । विश्व को समाप्त करने के उद्देश से कोई भी नए विषाणु की निर्मिति कर सकता है । वर्तमान में विश्व भर में चर्चित कोरोना विषाणु की अपेक्षा इन २ कारणों से विश्व में हाहाकार मचेगा, ऐसी भविष्यवाणी मायक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने की है । वे यू ट्यूब चैनल को दिए विशेष साक्षात्कार में बोल रहे थे । ५-६ वर्ष पूर्व बिल गेट्स ने कोरोना समान महामारी की भविष्यवाणी की थी । इस कारण अब बिल गेट्स द्वारा फिर से की गई नई भविष्यवाणी से चिंता व्यक्त की जा रही है ।
Millions are going to die before the covid-19 pandemic is over, @BillGates told @zannymb. But there are reasons for hope https://t.co/m5W21wB6Ei
— The Economist (@TheEconomist) August 18, 2020
बिल गेट्स ने आगे कहा कि, किसी भी महामारी को विश्व में फैलने से रोका नही जा सकता । हमें इस प्रकार के संकटों का सामना करने के लिए पहले से तैयार रहना, यही एक मार्ग है । श्वास से संबंधित विषाणु बहुत खतरनाक होते हैं । ऐसे विषाणु कुछ निश्चित अवधि के बाद संक्रमित होकर फैलते रहते हैं । अनेक बार इनमें से अनेक विषाणुओं का संक्रमण होने के बाद विेशेष प्रभाव न दिखने से उसके विषय में नहीं समझ में आता है; लेकिन उसी समय इबोला समान बीमारी में व्यक्ति को सीधे अस्पताल में भर्ती करना पडता है ।
बाबा वंगा की भविष्यवाणी : सायबेरिया में प्राणघातक विषाणु की खोज होगी !
महर्षि द्वारा सप्तर्षि जीवनाडीपट्टी से आपातकाल एवं तीसरे महायुद्ध के विषय में साधकों को जागृत...
भीषण आपातकाल की तीव्रता, उसका स्वरूप एवं ईश्वर से मिलनेवाली सहायत, इस विषय में प्राप्त...
लेखिका सिल्विया ब्राउन ने १२ वर्ष पूर्व लिखी एक पुस्तक में न्यूमोनिया समान रोग फैलने...
आपातकाल और सनातन धर्म की पुनर्स्थापना के विषय में विविध संतों और भविष्यवक्ताओं द्वारा की...
बाबा वेंगा की वर्ष २०२२ के लिए भविष्यवाणी !