
वाराणसी (उ.प्र.) – सनातन संस्था की ओर से पितृपक्ष के उपलक्ष्य में ९ वर्ष से १३ वर्ष की किशोर अवस्था के बच्चों के लिए पितृपक्ष से संबंधित धर्मशास्त्र पर आधारित ‘ऑनलाइन’ बालसत्संग का आयोजन किया गया । इसमें बिहार राज्य के समस्तीपुर, गया, मुजफ्फरपुर, पटना आदि तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, सुलतानपुर, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, भदोही, अयोध्या जनपद से अनेक बच्चे सम्मिलित हुए ।
सत्संग में बच्चों को भगवान दत्तात्रेय तथा उनके नामजप का महत्त्व बताया गया । कोरोना काल में श्राद्धविधि कैसे करें तथा श्राद्ध से संबंधित जानकारी देनेवाले ‘श्राद्ध’ एप के बारे में भी बच्चों को बताया गया । सनातन संस्था की साधिका कु. जया सिंह तथा कु. सुमन सिंह ने मार्गदर्शन किया । बिहार में समस्तीपुर की युवा साधिका कु. निधि झा तथा सोनपुर की कु. शिवांगी श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित किया ।
श्राद्ध से संबंधित प्रश्नोत्तरी ली गई । सभी बच्चों ने भगवान दत्तात्रेय का जप करने की तैयारी दर्शाई । उन्होंने बताया कि इस सत्संग के कारण उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !