
१. दत्तजी का नामजप करना
‘आजकल अनेक लोगोंको अनिष्ट शक्तियों के कष्ट हो रहे हैं । पितृपक्ष के काल में (२ से १७ सितंबर २०२० की अवधि में) इन कष्टों के बढने से इस अवधि में प्रतिदिन न्यूनतम १ घंटा ‘ॐ ॐ श्री गुरुदेव दत्त ॐ ॐ ।’ नामजप करें ।
जो श्रद्धालु स्वयं को हो रहे अनिष्ट शक्तियों के कष्ट दूर होने हेतु आध्यात्मिक उपाय करते हैं, वे अपने उपायों के नामजप के अतिरिक्त न्यूनतम १ घंटा दत्तजी का नामजप करें । दत्तजी का नामजप करते समय हाथ की पांचों उंगलियों के अग्र जोडकर अनाहतचक्र और मणिपुरचक्र के स्थानपर न्यास करें ।
जो श्रद्धालु उपाय नहीं करते, वे अपना व्यक्तिगत समेटना, स्नान, स्वच्छता-सेवा आदि के समय में न्यूनतम १ घंटा दत्तजी का नामजप हो; इसकी ओर ध्यान दें; परंतु तब भी पूर्वजों के कष्ट प्रतीत होते हों, तो वे भी बैठकर और मुद्रा कर दत्तजी का नामजप करें ।
२. दत्तजी से प्रार्थना करें
पितृपक्ष की अवधि में पूर्वजों के कष्टों से रक्षा होने हेतु दिन में बीच-बीच में दत्तजी से प्रार्थना करें ।
३. यथा संभव पितृपक्ष में श्राद्धविधि अवश्य करें ।
ऐसा करने से पूर्वजों के कष्ट तो दूर ही होंगे और उसके साथ साधना के लिए उनके आशीर्वाद भी मिलेंगे ।’
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
साधको, आनेवाले आपातकाल का सामना करने के लिए श्रद्धा के बल पर साधना में आनेवाली...
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सनातन के ग्रंथों एवं सात्त्विक उत्पादों का अधिक से अधिक वितरण...
अपने क्षेत्र में सनातन के ग्रंथों की प्रदर्शनी आयोजित कर अध्यात्मप्रसार के कार्य में सहभागी...
साधको, आध्यात्मिक कष्टों की तीव्रता बढने से आध्यात्मिक उपाय नियमित करने के साथ ही व्यष्टि...
पितृपक्ष में महालय श्राद्ध कर पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करें !