
कोल्हापुर – श्री गणेश पूजन का आधारभूत शास्त्र, आदर्श गणेशोत्सव कैसे मनाएं और आपात्काल में गणेशोत्सव कैसे मनाएं ?, इस विषय में कोल्हापुर जिले के गणेशोत्सव मंडलों की ऑनलाईन बैठक २९ जुलाई को संपन्न हुई । इस अवसर पर सनातन संस्था के श्री. अमोल कुलकर्णी ने उपस्थितों का स्वागत कर बैठक का उद्देश्य बताया । इस बैठक में विविध मंडलों के ४० कार्यकर्ता उपस्थित थे । हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. किरण दुसे ने गणेश पूजन का आधारभूत शास्त्र और आदर्श गणेशोत्सव कैसे मनाएं ? इस विषय में मार्गदर्शन किया । श्रीमती राजश्री तिवारी ने आपातकाल में गणेशोत्सव कैसे मनाएं ?, इस विषय में मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना जैसी महामारी की परिस्थिति में गणेशोत्सव भक्तिभाव से मनाने के लिए मूर्ति का आकार छोटा रखें । पूजासाहित्य न मिलने पर, जो भी साहित्य उपलब्ध है उससे भक्तिभाव से पूजन कर और घर में बना सूखे प्रसाद का प्रयोग कर सकते हैं । यदि गणेश की मूर्ति छोटी होगी, तो यातायात बंदी के कारण कम लोगों की सहायता से सरकार के सर्व नियमों का पालन करते हुए मूर्ति के आगमन और विसर्जन का नियोजन कर सकते हैं ।
रायपुर (छत्तीसगढ) में सनातन संस्था की श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी...
छत्तीसगढ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य सरकार सनातन संस्था की सहायता...
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...