
गडचिरोली : अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज की ओर से २६ मई को विदर्भस्तरीय ‘ऑनलाईन’ महिला समारोह आयोजित किया गया था । इसमें जोधपुर (राजस्थान) की सनातन संस्था की साधिका डॉ. (श्रीमती) स्वाती मोदी ने ‘भारतीय संस्कृति’ पर मार्गदर्शन किया । उन्होंने सनातन संस्था और उसका कार्य, इसके साथ ही यातायात बंदी के काल में अध्यात्म संबंधी ज्ञान देनेवाली ‘ऑनलाईन सत्संग शृंखला’ के विषय में जानकारी दी । इस समारोह में ५५ महिलाएं सम्मिलित हुईं थीं ।
इस कार्यक्रम का आयोजन गडचिरोली के माहेश्वरी समाज की श्रीमती संगीता सारडा ने किया था । इस कार्यक्रम के आयोजन में गडचिरोली के हिन्दी पाक्षिक सनातन प्रभात की पाठक श्रीमती सुधा राठी की महत्त्वपूर्ण योगदान था । कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती राठी ने कहा, ‘‘भगवान ने मुझे माध्यम बनाकर यह आयोजन करवा लिया, इसके लिए अत्यधिक कृतज्ञता व्यक्त हो रही है ।’’
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !