
चेन्नई –‘सत्संगम’ नामक आध्यात्मिक संस्था द्वारा ९ मार्च २०२० को चेन्नई के मीनाबक्कम् में ए.एम. जैन महाविद्यालय के मैदान में अट्टुकल पोंगल का आयोजन किया था । इस अवसर पर १ सहस्र से अधिक महिलाओं ने भक्तिभाव से पोंगल का व्रत रखा था । इस अवसर पर सनातन संस्था की ओर से ग्रंथ और सात्त्विक उत्पादनों का प्रदर्शन लगाया गया, जिसका अनेक जिज्ञासुओं ने लाभ लिया । इस अवसर पर ग्रंथप्रदर्शन की सेवा में सनातन संस्था की श्रीमती गौरी व्यंकटेशन्, श्रीमती कल्पना बालाजी, श्री. बालाजे कोले, श्री. प्रभाकरन् और श्रीमती सुगंधी जयकुमार सम्मिलित हुए थे ।
भाजप के उपसचिव जयप्रदीप की ग्रंथप्रदर्शन को भेट
भाजप के उपसचिव और वेलाचेरी दक्षिण-पश्चिम विभाग के प्रभारी श्री. जयप्रदीप ने सनातन संस्था के ग्रंथप्रदर्शन को भेट दी । राजनीति में कार्यरत होते हुए भी वे युवकों के लिए ‘वन ड्रॉप ऑफ स्पिरिच्युएलिटी’ के अंतर्गत नियमित व्याख्यान आयोजित करते हैं । युवकों को आध्यात्मिक लाभ हो, इस उद्देश्य से वे यह सब करते हैं । सनातन संस्था की ग्रंथसंपदा देखकर वे भावविभोर हो गए । उन्होंने सनातन संस्था की ओर से व्याख्यान आयोजित करने की विनती की और सनातन प्रभात’के सदस्य भी बने ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !