‘सनातन प्रभात’ नियतकालिकों के पाठकों का कार्यक्रम के आयोजन में क्रियाशील सहभाग

पुणे : सनातन संस्था की ओर से सोमवार पेठ स्थित काळाराम मंदिर में ‘आनंदमय जीवन हेतु अध्यात्म’ विषयपर आयोजित प्रवचन का जिज्ञासुओं द्वारा उत्स्पूर्त प्रत्युत्तर प्राप्त हुआ । इस प्रवचन में सनातन प्रभात नियतकालिकों के पाठक, मंदिर में आनेवाले श्रद्धालुओंसहित १५० से भी अधिक जिज्ञासु उपस्थित थे । सनातन संस्था की श्रीमती ज्योति दाते ने कालानुरूप गुरुकृपायोगानुसार साधना का महत्त्व विशद कर सभी को अंतर्मुख किया । उन्होंने सभी मनुष्यप्राणियों में आनंदस्वरूप ईश्वर के प्रति आकर्षण तथा मनुष्येतर योनियों की मर्यादाओं को उदाहरणोंसहित बताकर उपस्थित जिज्ञासुओं को साधना हेतु प्रवृत्त किया । अष्टांग साधनामार्ग पद्धति के अंतर्गत स्वभावदोष एवं अहं निर्मूलन, नामस्मरण, सत्संग, सत्सेवा, भावजागृति, त्याग एवं निरपेक्ष प्रेमभाव का विस्तृत विश्लेषण कर विहंगम गुरुकृपा संपादन करने हेतु जिज्ञासुओं को प्रेरित किया । इस अवसरपर मंदिर में सनातन संस्था की ओर से ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया । इस प्रदर्शनी कक्ष का भी अच्छा प्रत्युत्तर प्राप्त हुआ ।
मथुरा (उत्तरप्रदेश) में युवा आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न !
फरीदाबाद (हरियाणा) में नवरात्रोत्सव के दौरान सनातन संस्था द्वारा आयोजित व्याख्यान और ग्रंथ प्रदर्शनी को...
‘सेवाज्ञ फाउंडेशन’ की ‘युवा धर्म संसद’ में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी विशेष आकर्षण बनी !
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद अशोक चव्हाण की पत्नी सौ. अमिता चव्हाण द्वारा...
विभिन्न मंदिरों में सनातन संस्था की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों में अवश्य पधारें !
गाजियाबाद में सनातन संस्था द्वारा ‘तनावमय जीवन में धर्माचरण एवं साधना द्वारा प्रति क्षण आनंद...