
फरीदाबाद (हरियाणा) – यहां के कन्वेंशन हॉल, सेक्टर १२ में जिला प्रशासन द्वारा गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया । इसके अनेक संस्थाओं ने ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई तथा व्याख्यान भी प्रस्तुत किए गए । इसके अंतर्गत सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ग्रंथ, सात्त्विक उत्पाद एवं फ्लेक्स प्रदर्शनी लगाई गई । ५०० जिज्ञासुओं ने इस प्रदर्शनी का लाभ लिया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं परिवहन मंत्री श्री. मूल चंद शर्मा, पृथला क्षेत्र के विधायक श्री. नैनपाल रावत एवं ओल्ड फरीदाबाद के विधायक श्री. नरेंद्र गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया । श्री. गुप्ताजी ने ‘लव जिहाद’ ग्रंथ देखकर कहा कि ‘‘स्कूलों में इसकी अधिक जानकारी दी जानी चाहिए । केरल में यह बहुत बडी समस्या है ।’’ सनातन संस्था की ओर से श्रीमती संदीप कौर मुंजाल ने अपने व्याख्यान में ‘मन का कार्य एवं साधना’ के विषय में जानकारी दी ।
रायपुर (छत्तीसगढ) में सनातन संस्था की श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी...
छत्तीसगढ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य सरकार सनातन संस्था की सहायता...
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...