
ऐरोली : सनातन संस्था की ओर से यहां के सप्तश्रृंगी मंदिर में ‘साधना एवं गुणवृद्धि शिविर’ लिया गया । इस शिविर में सनातन संस्था की प्रवक्ता श्रीमती नयना भगत ने आनंदित जीवन व्यतीत करने तथा साधना में तीव्रगति से उन्नति करने हेतु सरल भाषा में स्वभावदोष निर्मूलन प्रक्रिया विशद की । हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सतीश कोचरेकर ने कुलदेवता का नामस्मरण कैसे करना चाहिए ?, श्री गुरुदेव दत्त नामजप क्यों करना चाहिए ? आदि सूत्रोंपर उपस्थित शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया ।
विशेषतापूर्ण
१. शिविर में उपस्थित एक जिज्ञासु श्रीमती झाडे शिविर में अल्प समय के लिए ही रुकनेवाली थीं; परंतु उन्हें शिविर के विषय इतने अच्छे लगे कि उन्होंने अपने परिजनों को भी शिविर में बुलवा लिया ।
२. मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को नामजप के संदर्भ में विषय बहुत अच्छा लगा ।
३. शिविर में उपस्थित छोटे बच्चों ने संपूर्ण मार्गदर्शन सुना ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !