
रामनाथी (गोवा) : कन्नूर (केरल) के कृष्णा ज्वेल्स एवं कृष्णा बीच रिसॉर्ट के संचालक श्री. प्रमोद कुमार ने १७ अक्टूबर को यहां के सनातन आश्रम का अवलोकन किया । इस अवसरपर सनातन संस्था के साधक श्री. अभिषेक पै ने उन्हें आश्रम में चल रहा राष्ट्र-धर्म का कार्य तथा आध्यात्मिक शोधकार्य की जानकारी दी । अपने यहां के निवास में श्री. प्रमोद कुमार ने आश्रम में स्थित ग्रंथ मुखपृष्ठ निर्मिति कक्ष, सनातन संस्था का दृश्यश्राव्य विभाग, सनातन प्रभात नियतकालिक आदि के संदर्भ में जिज्ञासा से जान लिया । इस समय उनके साथ कृष्णा ज्वेल्स के प्रबंधक श्री. प्रेमराज उपस्थित थे ।
क्षणिका
श्री. प्रमोद कुमार अपने साथ आभूषणों के कुछ नमुने लेकर आए थे । वे इन नमुनों को महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय के साधकों को दिखाकर उनसे मार्गदर्शन लेनेवाले हैं, साथ ही साधक उनमें जो भी बदलाव बताएंगे, उन्हें करने की सिद्धता भी उन्होंने दिखाई है । विश्वविद्यालय की ओर से आभूषणों की सात्त्विकता के संदर्भ में किए जा रहे शोधकार्य में भी श्री. प्रमोद कुमार ने जिज्ञासा दिखाई है ।
सात्त्विक आभूषणों के प्रति जिज्ञासा रखनेवाले श्री. प्रमोद कुमार !
महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय की ओर से आभूषणों से संबंधित प्रसिद्ध मासिक ‘द आर्ट ऑफ ज्वेलरी’ में आध्यात्मिकदृष्टि से सात्त्विक आभूषणों के संदर्भ में एक लेख प्रकाशित हुआ था । उस लेख को पढकर उनके मन में आध्यात्मिकदृष्टि से सात्त्विक आभूषणों के प्रति जिज्ञासा जागृत हुई । उन्हें इस संदर्भ में एक स्वतंत्र विभाग होना चाहिए, ऐसा लगा । उस दृष्टि से उन्होंने ‘सात्त्विक आभूषण (ज्वेलरी) कैसे बनाने चाहिएं ?’, इस संदर्भ में जानकर लेने हेतु वे आश्रम आए थे । महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय का कार्य देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा । युवावस्था में भी साधकों की पूर्णकालीन साधना करने की सिद्धता देखकर वे अभिभूत हुए और उन्होंने साधकों की प्रशंसा भी की ।
अमरावती के भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम में...
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार ने गोवा स्थित सनातन संस्था...
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के प्रति अपार भाव रखनेवाले तथा सूक्ष्म के जानकार उडुपी (कर्नाटक)...
सनातन संस्था के आश्रम में परिपूर्ण धर्मशिक्षा दी जाती है !- कुंभकोणम् (तमिळनाडु) के पुरोहित...
देवद (पनवेल) स्थित सनातन के आश्रम को अलिबाग (जिला रायगड) के अधिवक्ताओं की सदिच्छा भेट
ऋषिकेश (उत्तराखंड) के श्री. गौरीशंकर मोहता, श्री. देवकिशन मोहता एवं उदयपुर (राजस्थान) के डॉ. कमल...