
१. कर्नाटक का एक व्यवसायी द्वारा अतिमदिरापान किया जाना,
साथ ही अन्य मदिरापान करनेवाले ८-१० व्यक्तियों का व्यय भी उसके
स्वयं के द्वारा ही किया जाना और इसके कारण उसके घर में विवाद उत्पन्न होना
‘कर्नाटक के एक व्यावसायी पहले बहुत मदिरापान करते थे । वे अपने साथ ८-१० लोगों को मदिरालय (बार) ले जाते थे । उनका भी संपूर्ण व्यय वहीं करते थे । अतिमदिरासेवन से उनके हाथ कंपित होते थे । उनका यह आचरण घर के लोगों को अच्छा न लगने से उनके घर में सदैव विवाद होते थे ।
२. सनातन संस्था के संपर्क में आनेपर दत्तजी का
नामजप, आध्यात्मिक उपाय, साथ ही संतों के सत्संग के कारण
आश्चर्यकारक पद्धति से केवल १ ही मास में उनका मदिरापान का व्यसन छूट जाना
कुछ समय पश्चात यह व्यावसायी सनातन संस्था के संपर्क में आ गए और ‘श्री गुरुदेव दत्त’ नामजप करने लगा । उसके पश्चात भी वे मदिरालय जाते; परंतु उनमें मदिरापान की इच्छा न होने से वे मदिरापान किए बिना ही घर आते थे । कुछ दिन पश्चात उन्हें सनातन संस्था के संत पू. रमानंद गौडाजी (पू. अण्णा) के सत्संग का लाभ मिला । पू. अण्णाजी ने उन्हें प्रतिदिन ३ घंटा दत्तजी का नामजप तथा नमक के पानी (नमक के पानी में पैर डूबोकर नामजप करना) का उपाय करने के लिए कहा ।
दूसरे दिन नामजप करते समय उन्हें अपने पूर्वज दिखाई दिए । उसके पश्चात अपने कारखाने में जाकर नामजप करते समय उन्हें सूक्ष्म से सांप दिखाई दिए । उन सर्पों का मुख नहीं था । तब पू. अण्णाजी ने उन्हें नामजप चालू रखने के लिए कहा ।
पू. अण्णाजी का आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं प्रेमभाव, साथ ही आध्यात्मिक उपायों के कारण इस व्यवसायी का मदिरापान का व्यसन छूट गया ।
– श्रीमती शोभा कामत, उडुपी, कर्नाटक
‘व्यसनाधीन कई लोग व्यसनमुक्ति केंद्र में जाकर व्यसनमुक्त होने का प्रयास करते हैं । उसके लिए सहस्रोें रुपए का व्यय करनेपर भी व्यसन छुटेगा, ऐसा नहीं होता; क्योंकि व्यसन लगने के पीछे पूर्वजों का कष्ट अथवा अनिष्ट शक्तियों का कष्ट जैसे कष्ट हो सकते हैं ।
इस व्यवसायी को पूर्वजों का तीव्र कष्ट होने के कारण दत्तजी के नामजप के कारण उनका कष्ट न्यून होने लगा और उससे उनमें मदिरापान करने की इच्छा न्यून होकर केवल १ ही मास में वे व्यसनमुक्त हो गए । तब उन्हें सूक्ष्म से कुछ दृश्य भी दिखाई देने लगे । साधना के कारण व्यक्ति को सूक्ष्म-जगत का ज्ञान होने लगता है । सर्वसामान्य व्यक्ति को असंभव लगनेवाली कई बातें साधना के कारण बडी सहजता से संभव हो जाती हैं । इससे आज के इस कलियुग में साधना के बिना अन्य कोई विकल्प नहीं है, यही अधोरेखित होतो है । इससे ‘परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी द्वारा आज के कलियुग के लिए बताई गई साधना कितनी सर्वश्रेष्ठ है, यह भी इससे ध्यान में आता है ।’ -संकलक
नौकरी प्रामाणिकता से एवं साधना करने से साधक को हुई भगवान की सहायता की प्रचीति...
‘ॐ नमः शिवाय ।’ नामजप करते समय एवं करने के उपरांत हुई विशेष अनुभूति
कुटुंब के व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव’ होते हुए श्री. अतुल देव को नामजप एवं गुरुकृपा के...
पति को ’कोरोना विषाणु’का संसर्ग होने के उपरांत श्रीमती भक्ती भिसे को हुए अनुभव एवं...
भीषण रेल दुर्घटना में भी केवल गुरुकृपा से रक्षा होने के विषय में श्री श्याम...