
सनातन आश्रम, रामनाथी (गोवा) : मुंबई के केंब्रिज टेक्स्टाईल्स प्रतिष्ठान के मालिक तथा सनातन संस्था के हितचिंतक श्री. मनोहर भाटिया एवं उनकी पत्नी श्रीमती रश्मी भाटिया ने ३० अगस्त को रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम का अवलोकन किया । इस अवसरपर सनातन संस्था के सुयोग आठवले ने उन्हें आश्रम में चल रहे राष्ट्र, धर्म एवं आध्यात्मिक शोधकार्य की जानकारी दी । श्री. भाटिया ने जिज्ञासा के साथ सभी जानकारी जानकर ली ।
अभिप्राय
आश्रम के साधकों के मुखपर संतोष दिखाई दिया ! -श्री. मनोहर भाटिया
आश्रम देखकर बहुत अच्छा लगा । यहां सर्वत्र सकारात्मक ऊर्जा प्रतीत हुई । आश्रम के सभी साधकों के मुखपर संतोष दिखाई दिया । यहां आकर कई नई-नईं बातें जानना संभव हुआ । यहां के सभी साधकों को प्रामाणिकता के साथ कार्य करता हुआ देखकर मैं बहुत आनंदित हुआ ।
आश्रम में भारतीय संस्कृति की सुगंध का अनुभव हुआ ! – श्रीमती रश्मी भाटिया
आश्रम का वातावरण अत्यंत प्रेम से भरा हुआ था । सर्वत्र शांति प्रतीत हो रही थी । यहां सभी में आदर-सम्मान की भावना दिखाई दी । यहां मुझे हमारी भारतीय संस्कृति की सुगंध का अनुभव हुआ । आश्रम देखकर ऐसा लगा कि समाज को इन सभी बातों का ज्ञान दिया जाना चाहिए ।
अमरावती के भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम में...
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार ने गोवा स्थित सनातन संस्था...
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के प्रति अपार भाव रखनेवाले तथा सूक्ष्म के जानकार उडुपी (कर्नाटक)...
सनातन संस्था के आश्रम में परिपूर्ण धर्मशिक्षा दी जाती है !- कुंभकोणम् (तमिळनाडु) के पुरोहित...
देवद (पनवेल) स्थित सनातन के आश्रम को अलिबाग (जिला रायगड) के अधिवक्ताओं की सदिच्छा भेट
ऋषिकेश (उत्तराखंड) के श्री. गौरीशंकर मोहता, श्री. देवकिशन मोहता एवं उदयपुर (राजस्थान) के डॉ. कमल...