
केपे (गोवा) : बेतुल, केपे (गोवा) के गणेशमूर्तिकार श्री. दत्ता जुवेकर ने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन संस्था द्वारा मूर्तिशास्त्र के संदर्भ में बताया जा रहा ज्ञान अत्यंत उपयुक्त है । श्री. दत्ता जुवेकर विगत ६ दशकों से गणेशमूर्तियां बनाने की सेवा कर रहे हैं । गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में सनातन प्रभात के प्रतिनिधि से संवाद करते हुए मूर्तिकार श्री. जुवेकर ऐसा बोल रहे थे । उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं १५ वर्ष की आयु से गणेशमूर्तियां बनाने की सेवा कर रहा हूं । श्री गणेशमूर्ति खडिया मिट्टी से ही बनानी आवश्यक है; क्योंकि मूर्तिपूजन के समय ऐसी मूर्ति में देवता का तत्त्व बडी मात्रा में आकर्षित होता है और विसर्जन के पश्चात वह पानी में तुरंत पिघलती है । उसके कारण मूर्ति में प्रदत्त गणेशतत्त्व वातावरण में फैलकर सभी को उसका लाभ मिलता है । इसके कारण मैं और अब मेरे बच्चे भी खडिया मिट्टी से ही गणेशमूर्ति बनाते हैं । हम प्रतिवर्ष लगभग २५० मूर्तियां बनाते हैं । आर्थिक लाभ हेतु प्लैस्टर ऑफ पैरिस और अन्य किसी भी प्रकार की मूर्तियां बनाकर उनका क्रय करने का मैं विरोधी हूं ।’’
अमरावती के भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम में...
प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ काजल हिंदुस्थानी ने किया रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम का अवलोकन !
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार ने गोवा स्थित सनातन संस्था...
इंदौर (मध्य प्रदेश) स्थित व्यवसायी अभय निगम की गोवा स्थित सनातन आश्रम को भेट।