केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरेसहित भाजपा एवं
शिवसेना के जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रंथप्रदर्शनी का अवलोकन

नासिक : यहां के श्री काळाराम मंदिर में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ग्रंथसप्ताह का समाज की ओर से उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर प्राप्त हुआ। इस ग्रंथसप्ताह का रामनवमी के दिन समापन किया गया । इस ग्रंथसप्ताह में सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पाद रखे गए थे । नासिक जनपद के मालेगांव के रामबाग मंदिर में आयोजित ग्रंथप्रदर्शनी का केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने अवलोकन किया । साथ ही नगर के सुप्रसिद्ध श्री काळाराम मंदिर में आयोजित ग्रंथप्रदर्शनी का शिवसेना सांसद श्री. हेमंत गोडसे, भाजपा विधायक श्री. बाळासाहेब सानप, भाजपा विधायक श्री. लक्ष्मण सावजी तथा श्री. वसंत गीते ने अवलोकन किया । अन्य कुछ मान्यवरों ने भी ग्रंथप्रदर्शनियों का अवलोकन किया ।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे द्वारा ‘हिन्दू राष्ट्र क्यों चाहिए ?’ ग्रंथ का क्रय
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने ग्रंथप्रदर्शनी में रखे गए अनेक ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों का अवलोकन किया और ‘हिन्दू राष्ट्र क्यों चाहिए ?’ ग्रंथ का क्रय किया ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !