
गिरनार : हिन्दू जनजागृति समिति के गुजरात समन्वयक श्री. संतोष आळशी, समिति के कार्यकर्ता श्री. सुहास गरुड एवं श्री. गजानन नागपुरे ने यहां के श्री पंचदशमान जुना अखाडे के अनंत विभूषित श्री श्री १००८ महामंडलेश्वर श्री महेंद्रानंदगिरीजी महाराज से भेंट की । महाराज ने सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य को आशीर्वाद दिए । महाराज ने गुजराती मासिक सनातन प्रभात भी पढा ।
महाराज द्वारा सनातन संस्था के कार्य के लिए सहायता
गिरनार के सुप्रसिद्ध मुचकुंद गुफा में महाराज का आश्रम है । सनातन की साधिका श्रीमती शिल्पा पाटिल महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सनातन की ग्रंथ प्रदर्शनी के आयोजन की अनुमति के लिए महाराज से मिलने गई थीं, तब महाराज भ्रमणपर थे । तब भी उन्होंने दूरभाष कर आश्रम में साधकों के निवास, भोजन आदि सब प्रबंध करवाया ।
जिज्ञासुओ द्वारा ग्रंथ प्रदर्शनी का उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर

२७ फरवरी से ४ मार्च की कालावधि में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गिरनार पर्वत ही तलहटी में श्री भवनाथ महादेवजी का मेला लगता है । अर्धकुंभ के उपलक्ष्य में यह मेला था । इस उपलक्ष्य में संपूर्ण गुजरात राज्य से यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं । इस अवसरपर अनेक जिज्ञासुओ ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर आध्यात्मिक जानकारी, ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों का लाभ उठाया ।
रामानंदाचार्य दक्षिण पीठ, नाणीजधाम (रत्नागिरी) के जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी का रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन...
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...