
सनातन आश्रम, रामनाथी (गोवा) : सोलापुर (महाराष्ट्र) के दाते पंचागकर्ता श्री. मोहन धुंडीराजशास्त्री ने ८ जून को रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम का अवलोकन किया । इस समय सनातन के साधक श्री.अमोल हंबर्डे ने उन्हें आश्रम में चल रहे राष्ट्र एवं धर्म का कार्य तथा आध्यात्मिक शोधकार्य की जानकारी दी ।
इस अवसरपर ६५ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तरप्राप्त सनातन के साधक श्री. विनायक आगवेकर ने श्री. दाते को शॉल, श्रीफल और श्रीगणेशजी की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया । इस समय महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय की ज्योतिष विभाग प्रमुख ज्योतिष फलित विशारद श्रीमती प्राजक्ता जोशी और सनातन के अन्य साधक भी उपस्थित थे ।
आश्रमदर्शन के कारण सनातन का कार्य ध्यान में आया ! – श्री. मोहन दाते
मुझे सनातन का कार्य पहले से ज्ञात था; किंतु आज आश्रम में आकर कार्य की जानकारी लेने से सनातन के कार्य का महत्त्व समझ में आया । अनेक वर्षों की मेरी इच्छा आज सनातन आश्रमदर्शन से पूर्ण हुई । सूक्ष्म जगत के संदर्भ में प्रदर्शनी भी अद्भुत है ।
अमरावती के भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम में...
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार ने गोवा स्थित सनातन संस्था...
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के प्रति अपार भाव रखनेवाले तथा सूक्ष्म के जानकार उडुपी (कर्नाटक)...
सनातन संस्था के आश्रम में परिपूर्ण धर्मशिक्षा दी जाती है !- कुंभकोणम् (तमिळनाडु) के पुरोहित...
देवद (पनवेल) स्थित सनातन के आश्रम को अलिबाग (जिला रायगड) के अधिवक्ताओं की सदिच्छा भेट
ऋषिकेश (उत्तराखंड) के श्री. गौरीशंकर मोहता, श्री. देवकिशन मोहता एवं उदयपुर (राजस्थान) के डॉ. कमल...