
प्रयागराज (कुंभनगरी) : सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां आयोजित की गई ग्रंथप्रदर्शनी तथा धर्मशिक्षण फलक प्रदर्शनी को ११ फरवरी को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के योगी शैलेन्द्रनाथ ने भेंट दी । उस समय उन्होंने बताया कि, ‘सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी अत्यंत उत्कृष्ट है । इस प्रदर्शनी का ‘पाखंडी बुबाबाजी’संबंधी ग्रंथ मुझे अत्यंत अच्छा प्रतीत हुआ ।’ उस समय उनके साथ वृंदावन के पू. नयनाभीरामदासजी महाराज भी उपस्थित थे ।
सनातन के साधक श्री. श्रीराम काणे ने इन दोनों को ग्रंथप्रदर्शनी की जानकारी दी । तत्पश्चात् समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळे ने पू. नयनाभीरामदासजी महाराज का सन्मानित कर उन्हें हिन्दू जनजागृति समिति पुरस्कृत ‘देवनदी गंगाकी रक्षा करें !’ यह हिन्दी ग्रंथ भेंट दिया । उस समय पू. नयनाभीरामदासजी महाराज ने बताया कि, ‘‘इस प्रदर्शनी के माध्यम से सनातन ने देश की संस्कृति तथा मानवता के उत्थान के लिए अच्छे प्रयास किए हैं ।’’
रामानंदाचार्य दक्षिण पीठ, नाणीजधाम (रत्नागिरी) के जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी का रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन...
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...