
प्रयागराज (कुंभनगरी) : सनातन संस्था तथा हिन्दू जनगजागृति समिति की ओर से यहां प्रदर्शनी आयोजित की गई है । इस प्रदर्शनी को राजस्थान के श्री दाऊजीधाम खालसा तथा श्री बाहुबलद्वाराचार्य पीठाधिश्वर श्री बलदेवाचार्यजी महाराज ने भेंट दी । उस समय उन्होंने बताया कि, ‘मैं ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि, राष्ट्र एवं हिन्दु धर्म विकसित होने के लिए हिन्दु गंभीरता से चिंतन कर आगे बढें । धर्मप्रसार की सेवा अच्छीतरह से करने से साधकों को महान फलप्राप्ती हो । इस प्रदर्शनी के माध्यम से हिन्दुओं में जागृति होकर उनकी उन्नति हो ।’
उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के मध्यप्रदेश तथा राजस्थान राज्य के समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया ने ग्रंथप्रदर्शनी की जानकारी दी । तत्पश्चात् हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळे ने श्री बलदेवाचार्यजी महाराज का आदर कर उन्हें हिन्दू जनजागृति समिति पुरस्कृत ‘गंगाजी की महिमा’ यह ग्रंथ भेंट दिया ।
रामानंदाचार्य दक्षिण पीठ, नाणीजधाम (रत्नागिरी) के जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी का रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन...
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...