
प्रयागराज (कुंभनगरी, उत्तर प्रदेश) : सनातन संस्था की इस प्रदर्शनी के माध्यम से युवकों में राष्ट्र एवं धर्मकार्य के प्रति जागृति लाने का कार्य हो रहा है । नेपाल के सिरसी के दक्षिणेश्वर धाम के महामुनी श्रितः महागतः ने ऐसा प्रतिपादित किया । ५ फरवरी को कुंभनगरी में सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित ग्रंथ एवं धर्मशिक्षा फलक प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात महामुनी श्रितः महागतः ऐसा बोल रहे थे । इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी ने उन्हें माल्यार्पण कर तथा ‘देवनंदी गंगा की रक्षा करें !’ ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया । इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर-पूर्व भारत मार्गदर्शक पू. नीलेश सिंगबाळजी भी उपस्थित थे ।
महामुनी श्रितः महागतः ने आगे कहा कि आज की पीढी को सनातन धर्म अर्थात हिन्दू धर्म के विषय में अधिक जानकारी नहीं है । सनातन संस्था द्वारा इस प्रदर्शनी के माध्यम से अच्छे प्रकार से यह जानकारी दी है ।
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...
सनातन संस्था के साधक वानरसेना की भांति प्रभु श्रीरामचंद्रजी का ही कार्य कर रहे हैं...