सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से
कुंभनगरी में आयोजित प्रदर्शनियों के प्रति संत-महंतों से प्रशंसोद्गार !

प्रयागराज (कुंभनगरी, उत्तर प्रदेश) : सनातन संस्था धर्म से दूर जा चुकी युवापीढी को धर्म के पथपर लाने का बहुत बडा कार्य कर रही है । १ फरवरी को सातारा-सोळशी (महाराष्ट्र) के शनैश्वर देवस्थान के शनि महाराज ने ऐसा प्रतिपादित किया । सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से कुंभनगरी में आयोजित ग्रंथ एवं धर्मशिक्षा फलक प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात वे ऐसा बोल रहे थे । इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर-पूर्व भारत मार्गदर्शक पू. नीलेश सिंगबाळजी ने शनि महाराज को माल्यार्पण कर तथा उन्हें हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा प्रकाशित ‘देवनदी गंगा की रक्षा करें’ ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसरपर समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी, साथ ही समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्यों के समन्वयक श्री. सुनील घनवट उपस्थित थे ।
शनि महाराज ने आगे कहा, ‘‘हिन्दू राष्ट्र स्थापना सनातन संस्था का कार्य है । उसके कारण युवकों में नवचेतना का संचार हो रहा है । जिहादी लोग हिन्दू युवतियों का अपहरण कर रहे हैं और सनातन संस्था इसे रोकने का काम कर रही है । जिस प्रकार से शरीर में रक्तवाहिनियां होती हैं, उस प्रकार के सनातन के साधक भारत की रक्तवाहिनियां हैं । साधकों ने चाहा, तो वे निश्चितरूप से एक सशक्त हिन्दुस्थान का निर्माण कर सकते हैं । इस कार्य के लिए मैं उन्हें शनि देवस्थान, सोळशी, सातारा की ओर से शुभाशीर्वाद देता हूं ।’’
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...
सनातन संस्था के साधक वानरसेना की भांति प्रभु श्रीरामचंद्रजी का ही कार्य कर रहे हैं...