
प्रयागराज (कुंभनगरी) : धर्मप्रसार के कार्य में कार्यरत इस संस्था की देश को बहुत आवश्यकता है । संस्था को भारत के प्रत्येक जनपद में अपनी शाखा खोलनी चाहिए । इस में मैं वृंदावन क्षेत्र में संस्था के धर्मप्रसार का दायित्व स्वीकारने हेतु सिद्ध हूं और हम धर्मप्रसार हेतु हमारा वृंदावन का आश्रम समर्पित करते हैं । श्रीजीबाबा गोधाम के अध्यक्ष ब्रजभक्त तथा कथावाचक आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने ऐसा प्रतिपादित किया । उन्होंने १ फरवरी को कुंभनगरी में सनातन संस्था की ओर से आयोजित ग्रंथप्रदर्शनी और हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित फलक प्रदर्शनी का अवलोकन किया, तब वे ऐसा बोल रहे थे । इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुुरु (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी नेे उन्हें ‘श्री गंगाजी की महिमा’ ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसरपर आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि संस्कृति के आचरण के संदर्भ में हिन्दुओ की स्थिति ‘न घर का और न घाट का’ की है । इस युग में तो कदम-कदमपर मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है । आपकी इस प्रदर्शनी से ‘धर्माचरण कैसे करें’, ‘जन्मदिवस कैसे मनाएं’ के साथ अनेक प्रकार की जानकारी बहुत ही अच्छे प्रकार से दी गई है । आजकल विवाह समारोहों में लोग पाणिग्रहण विधि के लिए बहुत ही अल्प समय देते हैं; किंतु समारोह के छायाचित्र खींचने में अपना समय व्यर्थ गंवाते हैं । यह बहुत ही खेदजनक है । ‘धर्माचरण कैसे करें’, इस संदर्भ में आपका उद्बोधन का कार्य प्रशंसनीय है ।
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...
सनातन संस्था के साधक वानरसेना की भांति प्रभु श्रीरामचंद्रजी का ही कार्य कर रहे हैं...