देश में उत्पन्न सभी समस्याओ के लिए कांग्रेस उत्तरदायी ! – पू. पूर्णदास महाराज

प्रयागराज (कुंभनगरी, उत्तर प्रदेश) : देश में उत्पन्न सभी समस्याओ के लिए कांग्रेस ही उत्तरदायी है । राजस्थान के रामानंदी वैष्णव संप्रदाय के पू. पूर्णदास महाराज ने ऐसा प्रतिपादित किया । ३१ जनवरी को कुंभनगरी में लगाई गई सनातन संस्था की ग्रंथप्रदर्शनी तथा हिन्दू जनजागृति समिति की फलक प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात वे ऐसा बोल रहे थे । इस अवसरपर उनके साथ राजस्थान के बाडमेर, समदडी तथा देवलियारी के द्वारकाधीश पीठ के महामंडलेश्वर जगदीशदास महाराज भी उपस्थित थे । सनातन संस्था के श्री. नीलकंठ नाईक ने उन्हें सम्मानित किया ।
पू. पूर्णदास महाराज ने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस ही देश में उत्पन्न सभी समस्याओ की जननी है । कांग्रेस चोर है । अपनी चोरी को छिपाने के लिए इन्हे सत्ता चाहिए; क्योंकि सत्ता में आनेपर चोरी को छिपाया जा सकता है, यह में चुनावों में राजनेताओ से खुलेपन से कहता हूं । उसी प्रकार से राष्ट्रहित के विषय में दृढता से जनजागृति करता हूं । आज देश के मिटने की स्थिति आ गई है । हम हिन्दुओ में जागृति लाने का प्रयास कर रहे हैं; परंतु लोग केवल अपने स्वार्थ में लिप्त हैं । देश के हित का चिंतन करनेवाले आप जैसे थोडे ही लोग हैं । इसके लिए हिन्दू राष्ट्र आना ही चाहिए, अन्यथा आनेवाली पीढी को बुरे दिन देखने पडेंगे ।’’
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...
सनातन संस्था के साधक वानरसेना की भांति प्रभु श्रीरामचंद्रजी का ही कार्य कर रहे हैं...