
प्रयागराज (कुंभनगरी, उत्तर प्रदेश) : सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा सनातन संस्कृति को बचाने के लिए अच्छे प्रयास हो रहे हैं । विश्व हिन्दू परिषद की साध्वी डॉ. प्राची ने ऐसा प्रतिपादित किया । ३१ जनवरी को कुंभनगरी में सनातन संस्था की ओर से लगाई गई ग्रंथप्रदर्शनी तथा हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से लगाई गई फलक प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात साधकों से बात करते हुए वे ऐसा बोल रही थीं । इस अवसर पर सनातन संस्था की साधिका श्रीमती प्राची जुवेकर ने साध्वी डॉ. प्राची को सम्मानित किया । इस अवसर पर सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस भी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर साध्वी डॉ. प्राची ने कहा, ‘‘सनातन संस्था द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर बहुत अच्छा लगा । हमारी संस्कृति को बचाने के लिए, साथ ही राष्ट्र में उत्पन्न विसंगतियों को दूर करने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं ।’’
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...
सनातन संस्था के साधक वानरसेना की भांति प्रभु श्रीरामचंद्रजी का ही कार्य कर रहे हैं...