
जोधपुर (राजस्थान) : जोधपुर के पोलो प्रांगणपर हाल ही में अंतराष्ट्रीय माहेश्वरी महाअधिवेशन का आयोजन किया गया था । इस अधिवेशन में सनातन संस्था की ओर से ग्रंथ एवं धर्मशिक्षाफलकों की प्रदर्शनी लगाई गई थी । अनेक जिज्ञासुओ ने इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया । संस्था के संचालक श्री. गोविंदजी माहेश्वरी ने सनातन संस्था की इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर इन ग्रंथों की उपयुक्त होने की बात कही । जिज्ञासुओ ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि इस संपूर्ण अधिवेशन में सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी है । ये ग्रंथ बहुत अच्छे हैं । समाज को इसकी आवश्यकता है । यह प्रदर्शनी अग्रभाग में होनी चाहिए थी । हमें ईश्वर की कृपा से ही इस प्रदर्शनी के अवलोकन का अवसर मिला । हिन्दुओ में जागृति लाने के आपके प्रयास प्रशंसनीय हैं ।
क्षणिका : महामंत्री श्री. दीपक काबरा ने कहा कि मैं विगत १० वर्षों से ‘लव जिहाद’ के विरुद्ध चल रहे अच्छे प्रयास देख रहा हूं । सनातन की संत पू. सुशीला मोदीजी का समर्पण वंदनीय है । उनमें विद्यमान उत्कट भाव युवकों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध हो रहा है । श्री. काबरा ने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओ को पाक्षिक सनातन प्रभात के वर्गणीदार होने हेतु प्रोत्साहित किया ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !
जोधपुर में सनातन संस्था का पुजन सामग्री कहां मिलती है।
नमस्कार मंगाराम जी
सनातन के सात्त्विक उत्पाद ख़रीदने के लिए सनातन शॉप पर दिए गए सूची में से आप के यहां के वितरकोंसे संपर्क कीजिए – https://sanatanshop.com/contact-us/
आपकी
सनातन संस्था