दत्त जयंती के निमित्त सनातन संस्था
की ओर से अनेक स्थानों पर अध्यात्मप्रसार !

इंदौर (म.प्र.) – दत्त जयंती के निमित्त बांगर के श्री दत्त पादुका मंदिर; वैशालीनगर, इंदौर के केशवानंद आश्रम ट्रस्ट के दत्त मंदिर और भोपाल के दत्तमंदिर में सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित विविध विषयों के अनमोल ग्रंथों और सात्त्विक पूजासामग्री का वितरण कक्ष लगाकर अध्यात्मप्रचार किया गया । उस समय, ‘दत्तात्रेय की उपासना कैसे करें ?’ इस विषय के पत्रक भी बांटे गए । बांगर में, देवालय दर्शन, साधना, धर्माचरण के विषय में मार्गदर्शक फ्लेक्स-फलकों की प्रदर्शनी लगाई गई थी । यह प्रदर्शनी कक्ष आरंभ करने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर के श्री. दत्ताप्रसाद कुलकर्णी महाराज, श्री. पंकज शर्मा ने सहयोग दिया । उसी प्रकार, इंदौर में ग्रंथ प्रदर्शनी लगाने के लिए श्री. कोरान्ने महाराज ने सहयोग किया ।
मथुरा (उत्तरप्रदेश) में युवा आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न !
फरीदाबाद (हरियाणा) में नवरात्रोत्सव के दौरान सनातन संस्था द्वारा आयोजित व्याख्यान और ग्रंथ प्रदर्शनी को...
‘सेवाज्ञ फाउंडेशन’ की ‘युवा धर्म संसद’ में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी विशेष आकर्षण बनी !
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद अशोक चव्हाण की पत्नी सौ. अमिता चव्हाण द्वारा...
विभिन्न मंदिरों में सनातन संस्था की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों में अवश्य पधारें !
गाजियाबाद में सनातन संस्था द्वारा ‘तनावमय जीवन में धर्माचरण एवं साधना द्वारा प्रति क्षण आनंद...