प्रयागराज में वर्ष २०१९ के कुंभपर्व में प.पू. गुणप्रकाश चैतन्यजी
महाराज से भेंट के साथ हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान का प्रारंभ !

प्रयागराज (कुंभनगरी), ८ जनवरी (संवाददाता) : अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ तथा स्वामी करपात्री फाऊंडेशन के प.पू. डॉ. गुणप्रकाश चैतन्यजी महाराज के आशीर्वाद लेकर यहां के कुंभपर्व में हिन्दू राष्ट्र-जागृति अभियान के अंतर्गत संपर्क अभियान का प्रारंभ किया गया । इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक (डॉ.) चारुदत्त पिंगळेजी, हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं उत्तर भारत मार्गदर्शक पू. नीलेश सिंगबाळजी तथा सनातन संस्था के श्री. गुरुराज प्रभु उपस्थित थे । संस्था की ओर से महाराज को हिन्दी भाषा का ‘सनातन पंचांग २०१९’ तथा हिन्दी भाषा का पाक्षिक सनातन प्रभात भेंट किया गया । इस समय डॉ. गुणप्रकाश चैतन्यजी महाराज ने कहा, ‘‘हमारी संस्था आपकी भी है । हम आपकी हरसंभव सहायता के लिए सिद्ध हैं ।’’
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...
सनातन संस्था के साधक वानरसेना की भांति प्रभु श्रीरामचंद्रजी का ही कार्य कर रहे हैं...