
वाराणसी : सनातन संस्था के पूर्वोत्तर भारत के धर्मप्रसारसेवक पू. नीलेश सिंगबाळजी ने हाल ही में यहां के देवाश्रम न्यास के संस्थापक प.पू. ब्रजनंदजी महारा से सदिच्छा भेंट की । इस भेंट में पू. सिंगबाळजी ने महाराजजी को महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय, सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य की जानकारी दी, साथ ही उन्हें सनातन के रामनाथी आश्रम के अवलोकन का निमंत्रण दिया । महाराजजी ने सनातन संस्था का कार्य जानकर लेने के पश्चात वे इस कार्य में किस प्रकार सहायता कर सकते हैं, यह पूछा । तीर्थराज प्रयाग में आनेवाले जनवरी में होनेवाले कुंभपर्व में सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित किए जानेवाले उपक्रमों के विषय में जानकारी देकर वहां की प्रदर्शनी के अवलोकन का अनुरोध किया गया । तब महाराजजी ने गोवा आनेपर आश्रम का अवलोकन करने तथा कुंभपर्व में प्रदर्शनी के अवलोकन का आश्वासन दिया । इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के वाराणसी समन्वयक श्री. राजन केसरी तथा सनातन के प्रवक्ता श्री. शंभू गवारे उपस्थित थे ।
रामानंदाचार्य दक्षिण पीठ, नाणीजधाम (रत्नागिरी) के जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी का रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन...
भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...