
कोची (केरल) : एर्नाकुलम् के दरबार हॉल प्रांगण में २ से ११ नवंबर की कालावधि में आयोजित २२वें ‘कोची इंटरनैशनल बुक फेयर’ में सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित विविध विषयोंपर आधारित ग्रंथो की प्रदर्शनी लगाई गई । जिज्ञासुआें द्वारा इस ग्रंथप्रदर्शनी का उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर प्राप्त हुआ । इस ‘इंटरनैशनल बुक फेयर’ में विविध संगठनों द्वारा लगाई गई ग्रंथप्रदर्शनियों का अंतर्भाव है ।
सनातन संस्था की ग्रंथप्रदर्शनी में धर्म, अध्यात्म, आयुर्वेद, बालसंस्कार, स्वभावदोष एवं अहं निर्मूलन आदि विषयोंपर आधारित ग्रंथों का अंतर्भाव था । इसके अतिरिक्त देवताआें के सात्त्विक चित्र, अभिभावकों के लिए ग्रंथ, साथ ही ‘हिप्नोथेरपी’ विषयपर आधारित ग्रंथ सभी को विशेषरूप से भा गए ।
क्षणिकाएं
१. ग्रंथप्रदर्शनीस्थलपर धर्मशिक्षा के फलक लगाए गए थे । इन फलकों को पढकर जिज्ञासु ग्रंथप्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे ।
२. अनेक जिज्ञासुआें ने ग्रंथप्रदर्शनीस्थलपर हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा लगाए गए संकेतस्थल का भी अवलोकन किया ।
३. एक व्यक्ति ने ग्रंथप्रदर्शनी को देखकर ‘आप बहुत अच्छा व्यवस्थापन करते हैं’, ऐसी प्रतिक्रिया दी ।
स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन