
धनबाद (झारखंड) – आज समाज में धर्मांतरण, भ्रष्टाचार मानसिक तनाव, इत्यादि का प्रभाव बढ रहा है । इसका मुख्य कारण है, धर्मशिक्षा का अभाव ! आदर्श राष्ट्र स्थापना हेतु हम सभी को धर्मशिक्षा लेकर, धर्म और संस्कृति का पालन करना ही पडेगा । समाज के सभी को धर्मशिक्षा मिले इस महत उद्देश्य को लेकर सनातन संस्था द्वारा देशभर के कई स्थानों में सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित ग्रंथ एवं सात्विक उत्पादनों की प्रदर्शनी लगायी जाती है ! वैसे ही धनबाद में दुर्गापूजा के अवसर पर शक्ति मन्दिर में पांच दिवसीय प्रदर्शनी लगायी गई ! अनेक श्रद्धालुआें ने इसका लाभ लिया । साथ ही १५० ऑटो-रिक्शा चालकों ने अपनी रिक्शा में भगवान के नामजप की पट्टी लगायी और आसपास के ३० स्टॉलवालों ने सनातन निर्मित देवी-देवताआें के चित्र लिए ! उनका कहना था, यह चित्र दुर्लभ है ! कई जिज्ञासु एवं मेला में उपस्थित पुलिसवालों ने सनातन के कार्य तथा साधकों के प्रयासों की सराहना की !
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !