मुजफ्फरपुर (बिहार) में हिन्दू राष्ट्र
संगठक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन !

मुजफ्फरपुर (बिहार) : आजकल हिन्दुत्व का कार्य करनेवाले कार्यकर्ताआें को हिन्दू धर्म में विद्यमान अध्यात्म का कोई ज्ञान नहीं होता । उन्होंने कभी हिन्दू धर्म की श्रेष्ठता का कभी भी अनुभव नहीं किया होता है । ऐसा कार्यकर्ता हिन्दुत्व का कार्य करने में असफल सिद्ध होता है । साथ ही साधना का बल न होने से समाज भी उसे सनातन धर्म का प्रतिनिधी नहीं मानता । अतः हिन्दुत्व का सच्चा कार्यकर्ता अथवा सनातन धर्म का सच्चा प्रतिनिधी बनने के लिए अध्यात्म सीखें तथा साधना करें । सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने ऐसा प्रतिपादित किया । मुजफ्फरपुर में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित हिन्दू राष्ट्र संगठक कार्यशाला में वे ऐसा बोल रहे थे । ६ एवं ७ अक्टूबर को इस दो-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था । इस कार्यशाला में बिहार के पाटलीपुत्र, पूर्व चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, औरंगाबाद, वैशाली, सारण तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आए २० धर्मप्रेमी सहभागी थे ।
इस कार्यशाला में हिन्दू राष्ट्र स्थापना की मुलभूत संकल्पना, हमारे जीवन में साधना का महत्त्व, स्वभावदोष तथा अहं का निर्मूलन और अनिष्ट शक्तियों के कष्टोंपर उपाय आदि विषयोंपर मार्गदर्शन किया गया ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !