
गणेशोत्सव के समय में सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से अनेक स्थानोंपर हस्तपत्रिकाएं, भितीपत्र, फ्लेक्स-ग्रंथ प्रदर्शनी, प्रवचन जैसे विविध माध्यमों से अध्यात्मप्रसार किया गया । इस विषय का समाचार यहां दे रहे हैं ।
नायगाव
यहां के वक्रतुंह मित्रमंडल सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में सनातन संस्था की श्रीमती उर्मिला खानविलकर ने ‘आदर्श गणेशोत्सव’ विषयपर प्रवचन लिया । मंडल के अध्यक्ष श्री. महेश नाईक ने इस प्रवचन का आयोजन किया ।
क्षणिकाएं
१. मंडल की एार से सनातन द्वारा प्रकाशित लघुग्रंथ ‘गणपति अथर्वशीर्ष’ की ५० प्रतियों का भाविकों में वितरण किया गया ।
२. उपस्थित जिज्ञासुआें ने घरपर गणेशजी का नामजप करने की बात कही ।
नालासोपारा
ओम् साई युवा मित्रमंडल के सार्वजनिक गणेशोत्सव में सनातन संस्था की श्रीमती जयश्री अहिरराव ने ‘आदर्श गणेशोत्सव’ विषयपर मार्गदर्शन किया । ३६ जिज्ञासुआें ने इसका लाभ उठाया ।
गोरेगाव
जय अंबे मित्रमंडल के सार्वजनिक गणेशोत्सव में सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित ‘अध्यात्म’ विषय के फ्लेक्स लगाए गए थे । इसके लिए मंडल के अध्यक्ष श्री. मनोज जयसवाल का सहयोग मिला । उन्होंने धर्मकार्य में यथाशक्ति सहयोग का आश्वासन दिया । गणेश उपासक श्री. भरत कडूकर ने ‘श्री गणपति’ विषयपर मार्गदर्शन किया ।
गणेश उपासक श्री. रवींद्र गद्रे के घरेलु गणेशोत्सव में श्री. भरत कडूकर ने ‘श्री गणपति’ विषयपर मार्गदर्शन किया । श्री. गद्रे ने कहा कि सनातन संस्था का धर्मप्रसार का कार्य प्रशंसनीय है और इसके आगे भी मैं इस प्रकार के नियोजन के लिए प्रयास करूंगा ।
बोरीवली
सावरपाडा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रसाद काळे ने ‘आदर्श गणेशोत्सव तथा स्वरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता’ विषयपर मार्गदर्शन किया । ४० जिज्ञासुआें ने इस मार्गदर्शन का लाभ उठाया ।
क्षणिकाएं
१. मंडल के अध्यक्ष श्री. नितीन तळवडकर ने अच्छी जानकारी मिलने की बात कही ।
२. समिति के श्री. प्रसाद काळे को श्रीफल तथा बेला का पौधा देकर सम्मानित किया गया ।
धारावी
धारेश्वर गणेशोत्सव मंडल में ‘धर्मपर हो रहे आघात एवं साधना’ विषयपर सनातन संस्था की श्रीमती नयना भगत ने मार्गदर्शन किया । इस समय ४० जिज्ञासु उपस्थित थे । इस समय कुछ भक्तों ने अपनी शंकाआें का निराकरण किया ।
घाटकोपर, मुलुंड, साथ ही पवई के कुल ९ गणेशोत्सव मंडलों में ‘श्री गणपति’, साथ ही ‘स्वरक्षा तथा प्राथमिक चिकित्सा’ विषयपर मार्गदर्शन किया गया, तो भांडुप के २ गणेशोत्सव मंडल में ‘श्री गणपति’ ध्वनिचित्रचक्रिका दिखाई गई ।
क्षणिका
प्रशासननिक बस्ती गणेशोत्सव मंडल ने धर्मशिक्षावर्ग की मांग की ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !