
नर्इ देहली – करोल बाग स्थित उदासीन आश्रम में बालसंस्कार समिति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था । इस कार्यक्रम में सनातन संस्था की कु. मनीषा माहुर ने प्रतिपादित किया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’, नामजप करने से भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति मिलती है । भगवान श्रीकृष्ण के समान आदर्श बनने के लिए प्रतिदिन माता-पिता को प्रणाम करना चाहिए । इस अवसर पर बच्चों ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । इस समय बालसंस्कार केंद्र के देहली प्रांत प्रमुख श्री. वेणू गोपाल भी उपस्थित थे ।
१. जन्माष्टमी निमित्त देहली के अलकनंदा स्थित संतोषी माता मंदिर एवं मालवीय नगर के शिवमंदिर में सनातन संस्था की आेर से प्रवचन आयोजित किया गया ।
२. के.जी.के.-२ स्थित सनातन धर्म मंदिर में ग्रंथप्रदर्शनी लगार्इ गर्इ थी । २०० जिज्ञासुआें ने उसका लाभ उठाया ।
३. हरियाणा के गुरुग्राम में सनातन धर्म प्रचारणी सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी सनातन संस्था की आेर से ग्रंथ एवं फलक प्रदर्शनी लगार्इ गर्इ थी ।
४. शास्त्रीय भाषा में जन्माष्टमी संबंधी जानकारी देनेवाले ४०० पत्रकों का भी इस समय वितरण किया गया ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !