
पू. भगवंतकुमार मेनरायजी का श्रावण शुक्ल पंचमी (नागपंचमी ७.८.२०१६) को तिथि अनुसार जन्मदिन था । इस निमित्त साधकों को अनुभव हुई उनकी गुणविशेषताएं यहां दे रहे हैं ।
भगवान शिवजी को प्रिय माह में जन्म
१. हिन्दू धर्म में श्रावण का माह वर्ष में विशेष महत्त्व रखता है । इसी माह में नागपंचमी की शुभतिथि पर शिवभक्त पू. भगवंतकुमार मेनरायजी का जन्म हुआ है । सर्वाधिक त्यौहार इसी महिने में आते हैं (उदा. नागपंचमी, रक्षाबंधन, मनसापूजा (बंगाल), कज्जली तीज, रांधण छठ जन्माष्टमी (गोकुल अष्टमी) आदि ।
अधिकतर संतों का जन्म भी इसी महिने में हुआ है, उदा. गोस्वामी तुलसीदास, महर्षि अरविंद, धर्मसम्राट करपात्रीस्वामी, गुरुदेव काटेस्वामीजी आदि ।
२. पू. मेनरायजी की बचपन से शिवजी पर दृढ निष्ठा थी । शिवजी ने भी उन पर कृपा कर अपने बारह रूपों के दर्शन सपरिवार कराए ।
३. शारीरिक कष्ट होते हुए भी पू. मेनरायजी सदैव प्रसन्न एवं सहजावस्था में रहते हैं ।
४. पहले उन्होंने वायुसेना में कार्यरत रहकर देशसेवा का व्रत स्वीकार किया । तदुपरांत अध्यात्मप्रसार और सत्सेवा में तन, मन, धन अर्पण किया ।
५. पू. मेनरायजी को होमियोपैथी चिकित्सा अवगत है । साधकों को किसी भी समय आवश्यक होने पर वे उसकी प्रेम से पूछताछ कर उसे औषधि भी देते हैं ।
– श्रीमती नीलिमा सप्तर्षि, सनातन आश्रम, गोवा.
साधकों के कष्ट घटाने हेतु निरंतर नामजप-प्रार्थना करना
पू. मेनरायजी प्रातः उठकर समष्टि के लिए नामजप करते हैं । एक बार एक साधिका का कष्ट बढ गया था । उन्होंने उसके लिए बहुत नामजप और प्रार्थना की । उसका नाम याद रखने हेतु उन्होंने अपने हाथ पर उसका नाम लिखा । – कु. माधवी पोतदार एवं कु. सोनाली खटावकर, सनातन आश्रम, गोवा.
जालस्थल में प्रकाशित की गई अनुभूतियां जहां भाव, वहां ईश्वर इस उक्ति अनुसार साधकों की व्यक्तिगत अनुभूतियां हैं । सभी को ऐसी अनुभूतियां होंगी ही, ऐसा नहीं है । – संपादक
पशु-पक्षियों का सहजता से सद्गुरु की ओर आकर्षित होना, उनमें विद्यमान चैतन्य का द्योतक !
सनातन की साधिका स्व. (श्रीमती) प्रमिला रामदास केसरकरजी ने प्राप्त किया सनातन का १२१ वां...
समष्टि कार्य की लगन रखनेवाले पू. नीलेश सिंगबाळजी (आयु ५५ वर्ष) सद्गुरु पद पर विराजमान...
अपने कार्य और आचरण से सबके सामने आदर्श रखनेवाली सद्गुरु (कु.) स्वाती खाडये !
भोलापन, प्रीति और उत्कट राष्ट्र तथा धर्म प्रेम से युक्त फोंडा, गोवा के सनातन के...
कर्करोग जैसी दुःसाध्य बीमारी में भी गुरुदेवजी के प्रति दृढ श्रद्धा के कारण आनंदित रहकर...