आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के कनिपकम् विनायक मंदिर का यह स्वयंभू गणेशमूर्ति अनेक आख्यायिकाआें के कारण जगभर में प्रसिद्ध है । बताया जाता है कि चोल वंश के राजा ने ११ वीं शताब्दी में यह मंदिर बनवाया था । विजयनगर के राजा ने वर्ष १३३६ में इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया ।
इस मंदिर के विषय में, ईश्वर है इसकी साक्ष देनेवाली एक रोचक कथा बताई जाती है । इस गांव में ३ भाई रहते थे । उनमें से एक अंधा, एक बहरा और एक गूंगा था । उनका उदरनिर्वाह छोटी-सी खेती के टुकडे पर होता था । एक बार उनके खेत में कुंए का पानी सूख गया । तब कुंआ और गहरा खोदा जाए, इसलिए एक भाई उसमें उतर गया । वहां खोदते समय उसकी कुदाल का वार एक पत्थर की मूर्ति पर पडा और मूर्ति से रक्त बहने लगा । देखते ही देखते रक्त पानी में घुलने लगा और कुंए का पानी लाल हो गया । उसी समय उन तीनों भाईयों का अपंगत्व दूर हो गया । तदुपरांत गांववालों ने इस गणेशमूर्ति को पानी के बाहर निकाल कर उसकी पूजा की । तब से वह कुंआ कभी भी नहीं सूखा । वहां मिली गणेशमूर्ति का आकार दिनोंदिन बदलता है । मंदिर में आकर कुंए की ओर मुंह करके श्री गणेश की शपथ लेकर वाद-विवाद निबटाए जाते हैं । इसलिए जो श्री गणेश की शपथ लेगा, उसका पक्ष खरा माना जाता है । यहां कुख्यात अपराधी भी कुंए के पानी में स्नान करने के उपरांत अपने हाथों किए गए अपराध की स्वीकृति दे देते हैं और पापमुक्त हो जाते हैं । इस गांव में न्याय की यह पद्धति विश्वसनीय मानी जाती है ।


सिक्किम में ‘गणेश टोक’ नामक जागृत मंदिर के श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळ ने लिए...
कलियुग के दोष नष्ट करने के लिए तपस्या करनेेवाले ऋषिगणों के विघ्न हरण करनेवाला इडगुंजी...
श्रीकृष्णजी का क्षेत्र गुजरात के प्राचीन गणपति मंदिर की विशेषता एवं महत्त्व !
नगर जनपद के श्रद्धास्थान २०० वर्ष प्राचीन ‘श्री विशाल गणपति’ !
स्वयंभू गणेशमूर्ति
अष्टविनायक