
वणी (जनपद यवतमाळ, महाराष्ट्र) : यहां के श्री साईमंदिर के सामने सनातन संस्था द्वारा प्रकाशित अमूल्य ग्रंथ तथा सात्त्विक उत्पादों के धर्मरथ की प्रदर्शनीयां लगाई गईं । धर्मकार्य के प्रति रूचि रखनेवाले निर्दलीय पार्षद श्री. धनराज भोंगळे ने श्रीफल समर्पित कर इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । धर्मरथ में व्याप्त चैतन्य के कारण केवल एक ही दिन में बडी मात्रा में प्रसार होकर कई जिज्ञासुआें के लिए सनातन के ग्रंथ तथा सात्त्विक उत्पादों का लाभ उठाना संभव हुआ । इस प्रदर्शनी के कारण अनेक नए जिज्ञासु संस्था के कार्य के साथ जुड गए ।
इस कार्य में निरपेक्ष भाव से सम्मिलित धर्मप्रेमी श्री. भगवान मेहता ने बिजली का प्रबंध किया । अनेक साधिकाआें ने आसपास के परिसर में प्रसार कर ग्रंथों का वितरण किया ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !