सोलापुर में धर्मप्रेमियों के शिविर का आयोजन
सोलापुर, १५ फरवरी (वार्ता.) – सनातन संस्था की सद्गुरु (कु.) स्वाती खाड्ये ने मार्गदर्शन करते हुए कहा; अर्जुन के साथ भगवान श्रीकृष्ण थे, इसलिए धर्म-अधर्म के युद्ध में (महाभारत में ) पांडवों की संख्या अल्प होने पर भी वे विजयी हुए । इससे स्पष्ट है कि धर्मकार्य करते समय ईश्वर का अधिष्ठान और हमारी साधना होना आवश्यक है ।
७ फरवरी की हिन्दू धर्मजागृति सभा के पश्चात, उपस्थित धर्मप्रेमियों के लिए ११ फरवरी को शिविर का आयोजन किया गया था ।
इस समय राष्ट्र और धर्मकार्य करते समय साधना के बल की आवश्यकता इस विषय पर उनका मार्गदर्शन था ।
सूचना अधिकार का उपयोग राष्ट्र और धर्मरक्षा के लिए किस प्रकार करना चाहिए; इस विषय पर हिन्दू विधिज्ञ परिषद के अधिवक्ता नीलेश सांगोलकर ने मार्गदर्शन किया । तत्पश्चात राष्ट्र और धर्मरक्षण समय की आवश्यकता है इस विषय पर हिन्दू जनजागृति समिति के पश्चिम महाराष्ट्र समन्वयक श्री. मनोज खाडये ने वक्तव्य किया । इस समय धर्मप्रेमियों ने विविध शंकाएं पूछकर अपना समाधान किया ।
क्षणचित्र :
१. जिले के अनेक गांवों के धर्मप्रेमी इस शिविर में उपस्थित थे ।
२. अगले नियोजन के लिए ८ स्थानों पर सभाआें का आयोजन किया गया
रायपुर (छत्तीसगढ) में सनातन संस्था की श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी...
छत्तीसगढ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य सरकार सनातन संस्था की सहायता...
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...