
भाग्यनगर (हैदराबाद) : यहां १८ से २८ जनवरी की अवधि में संपन्न ‘हैदराबाद बुकफेयर’ में सनातन द्वारा प्रकाशित विविध ग्रंथों की प्रदर्शनी भी लगाई गई । इस ग्रंथप्रदर्शनी में राष्ट्र, धर्म, आयुर्वेद आदि विविध विषयों के तेलुगु, हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषी ग्रंथों का अंतर्भाव था । सनातन की इस ग्रंथप्रदर्शनी का सहस्रों ग्रंथप्रेमियों ने अवलोकन किया । इसके साथ ही सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी के स्थान पर लगाए गए धर्मशिक्षासंबंधी फलक भी सभी के आकर्षण का केंद्र बने । इस बुकफेयर में कुल ३३१ संस्थाआें की ग्रंथप्रदर्शनी लगाई गई ।
क्षणिकाएं
१. ग्रंथप्रदर्शनीस्थल पर सनातन के ग्रंथों को देखकर जिज्ञासुआें ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि आपके ग्रंथ विशेषतापूर्ण हैं, जो कि अन्य स्टॉल पर देखने के लिए नहीं मिलतें ।
२. एक जिज्ञासु ने अपनी उत्स्फूर्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में आपको पहली पंक्ति में स्थान दिया जाना चाहिए था ।
३. पिछले वर्ष जिन जिज्ञासुआें ने बुक फेयर में सनातन के ग्रंथों का क्रय किया था, उन जिज्ञासुआें ने इस वर्ष भी सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी का स्मरणपूर्वक पुनः अवलोकन किया ।
४. ग्रंथों को देखने के पश्चात कई जिज्ञासुआें ने सनातन के कार्य के विषय में जान लिया ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
मथुरा (उत्तरप्रदेश) में युवा आध्यात्मिक व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न !
फरीदाबाद (हरियाणा) में नवरात्रोत्सव के दौरान सनातन संस्था द्वारा आयोजित व्याख्यान और ग्रंथ प्रदर्शनी को...
‘सेवाज्ञ फाउंडेशन’ की ‘युवा धर्म संसद’ में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी विशेष आकर्षण बनी !
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद अशोक चव्हाण की पत्नी सौ. अमिता चव्हाण द्वारा...
विभिन्न मंदिरों में सनातन संस्था की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों में अवश्य पधारें !
गाजियाबाद में सनातन संस्था द्वारा ‘तनावमय जीवन में धर्माचरण एवं साधना द्वारा प्रति क्षण आनंद...