
स्वतंत्रतापूर्वकाल में अफगानिस्तान और ब्रिटेन में युद्ध चल रहा था । इलाहाबाद के मार्टिन डेल नामक ब्रिटिश अधिकारी को भी युद्ध पर भेजा गया था । वह अपनी पत्नी को पत्र लिखता था । एक बार उसने अपने पत्र में लिखा, ‘यहां परिस्थिति बहुत बिकट है ।’ पत्नी चिंतित हो गई । एक बार उसने महादेव के मंदिर में ‘रुद्राभिषेक’ सुना । उसने उसका महत्त्व पूछकर महारुद्र का अनुष्ठान किया । तीन माह उपरांत अधिकारी के लौटने पर उसने पत्नी को बताया कि वह एक बहुत बडे संकट से बच गया है । उसने बताया, ‘अफगानी सेना के आक्रमण के समय एक बाहुबली त्रिशूल लेकर आया । उसे देखकर सारी अफगानी सेना भाग खडी हुई ।’ श्रीमती मार्टिन डेल अपने पति को शिवमंदिर में ले गई । शिव का चित्र देखकर बोले, ‘इन्होंने ही मुझे बचाया है । उनकी आंखों में भावाश्रु आ गए । पत्नी के महारुद्र करने के कारण वे बच गए । आज भी उनकी पीढी युरोप से इलाहाबाद, उस मंदिर में दर्शन करने के लिए आती है ।’.
– डॉ. अजय जोशी, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा.
मद्यपान का व्यसन लगे एक व्यक्ति के नामजप एवं आध्यात्मिक उपाय आरंभ करने पर केवल...
नौकरी प्रामाणिकता से एवं साधना करने से साधक को हुई भगवान की सहायता की प्रचीति...
‘ॐ नमः शिवाय ।’ नामजप करते समय एवं करने के उपरांत हुई विशेष अनुभूति
कुटुंब के व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव’ होते हुए श्री. अतुल देव को नामजप एवं गुरुकृपा के...
पति को ’कोरोना विषाणु’का संसर्ग होने के उपरांत श्रीमती भक्ती भिसे को हुए अनुभव एवं...
भीषण रेल दुर्घटना में भी केवल गुरुकृपा से रक्षा होने के विषय में श्री श्याम...