एर्नाकुलम् (केरल) – यहां ३१ दिसम्बर को आयोजित किए गए एक पारिवारिक कार्यक्रम में सनातन संस्था की ओर से श्री. नंदकुमार कैमल ने ‘अध्यात्म का महत्त्व’ इस विषय पर प्रवचन किया । उस समय उन्होंने यह वक्तव्य किया कि, ‘वर्तमान की सामाजिक परिस्थिति में मनःशांति निभाएं रखने के लिए साधना करना आवश्यक है । मनुष्य के जीवन में साधना का महत्त्व अनन्यसाधारण है तथा सर्व समस्याओं पर साधना करना ही एकमात्र उपाय है । इस प्रवचन के लिए २५ परिवार उपस्थित थे ।
उस समय इस परिवार के अनेकों ने कुलदेवता का नामजप तथा साधना के संदर्भ में जिज्ञासा पूर्वक प्रश्न पूछकर शंकाओं का निरसन किया । कुछ लोगों ने उनकी व्यक्तिगत समस्याओं का निराकरण करने हेतु साधना किस प्रकार करनी चाहिए, इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त की । अनेक लोगों ने इस प्रकार का प्रवचन उनके परिसर में में भी आयोजित करने की मांग की ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
रायपुर (छत्तीसगढ) में सनातन संस्था की श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी...
छत्तीसगढ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य सरकार सनातन संस्था की सहायता...
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...