ग्रंथ, सात्त्विक उत्पादनी तथा प्रबोधन पर फलकों की प्रदर्शनी


इंदौर – यहां ३० नवम्बर से ४ दिसम्बर की कालावधी में आयोजित ‘हिन्दु आध्यात्मिक तथा सेवा’ मेलावा में सनातन संस्था की ओर से पृथक विषयों के ग्रंथ तथा सात्त्विक उत्पादनी की प्रदर्शनी तथा वितरण कक्ष का आयोजन किया गया था । साथ ही हिन्दु जनजागृति समिति की ओर से हिन्दु राष्ट्र, धर्माचरण, आचारधर्म, गोरक्षा, महान क्रांतिकारकों के विषयों पर जानकारी देनेवाली फ्लेक्स प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था । साथ ही ध्वनिचित्रचक्रिका के माध्यम से ‘धर्माचरण’ इस विषय पर प्रबोधन किया गया । इस प्रदर्शनी को जुना अखाडा के पिठाधिश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवघेशानंद गिरी महाराज, भानपुरा पिठाधिश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ महाराज, बालयोगी पू. उमेशनाथ महाराज के साथ इस मेलावा के केंद्रीय मार्गदर्शक श्री. गुणवंतसिंह कोठारी ने भ्रमण कर संस्था तथा समिति के कार्य की प्रशंसा की । यह मेलावा देखने के लिए पृथक पाठशालाओं को छात्रों को संस्था तथा समिति की ओर से भारतीय संस्कृति का महत्त्व प्रस्तुत करनेवाली प्रदर्शनी की सविस्तृत जानकारी दी गई ।
स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
सनातन संस्था की श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी का शदाणी दरबार...
छत्तीसगढ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य सरकार सनातन संस्था की सहायता...
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...