
गाडगेनगर (अमरावती) – यहां सनातन प्रभात नियतकालिक के वाचकों का मेलावा १ दिसम्बर को संपन्न हुआ । इस मेलावा के विशेषता यह थी कि, वाचकों का उत्स्फूर्त मनोगत, उन्हें आई अनुभूतियां, साथ ही धर्मजागृति के कार्य में सम्मिलीत रहने की इच्छा ।
श्री. योगेश मालोकार ने मेलावा का उद्देश्य तथा सनातन प्रभात की ओर से आयोजित किए जानेवाले अभियानों के संदर्भ में वाचकों को जानकारी दी ।
श्री. गिरीश कोमेरवार ने गुरुकृपायोगानुसार साधना का महत्त्व, साधना के मूलभुत स्तरों के संदर्भ में जानकारी दी । अंबा पेठ तथा साई नगर क्षेत्र में भी वाचकों के मेलावे संपन्न हुए । अमरावती शहर में संपन्न हुए तीन वाचक मेलावे में कुल मिलाकर ४० वाचक उपस्थित थे । गुंटचर्चा में वाचकों ने रविवार के दिन होनेवाले सत्संग में निरंतर उपस्थित रहने की सिद्धता प्रदर्शित की ।
विशेष सहकार्य
रंगोली लॉन के श्री. नितीन देशमुख, अंबा मंगलम् के श्री. गणेश बहाळे ने वाचक मेलावे के लिए निःशुल्क रूप में सभागृह उपलब्ध किया । श्री. पवन राऊत ने बैठने का साहित्य निःशुल्क उपलब्ध किया ।
वाचकों का मनोगत
सनातन प्रभात एक चैतन्यदायी अंक है । सनातन प्रभात समय की आवश्यकता हुआ है । – श्रीमती कमलताई चौधरी
सनातन प्रभात से सकारात्मक उर्जा प्राप्त होती है । – श्रीमती जयश्री बोबडे
हिन्दुओं की घावों पर प्रघात करनेवाला एकमात्र नियतकालिक अर्थात् सनातन प्रभात ! – श्री. राम वाजपे
स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !