फैजाबाद (उत्तरप्रदेश) – जयपुरिया स्कूल की फैजाबाद इकाई में कक्षा १ से ५ तक के विद्यार्थियों के अभिभावक-अध्यापक बैठक में सनातन संस्था की ओर से तनावमुक्ति के लिए अध्यात्म’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ । संस्था की ओर से श्रीमती क्षिप्रा जुवेकर एवं श्री. प्रशांत जुवेकर ने अभिभावकों को जीवन में तनाव के विविध कारण और उनके सफल प्रबंधन के आध्यात्मिक उपचारों की जानकारी दी । सनातन संस्था के साधक डॉ. नन्द किशोर भी उपस्थित रहे । इस कार्यशाला का लाभ लगभग ३५ अभिभावकों और अध्यापकों ने लिया । कार्यशाला के उपरांत कुछ अभिभावकों ने शंकाआें का समाधान करवाया और संस्था द्वारा प्रकाशित ग्रंथ भी लिए ।
क्षणिकाएं
१. विषय के पश्चात प्रधानाचार्य श्री. एम.बी. अनिल कुमार ने कहा कि ‘ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए । ऐसे विषयों से हम सभी को लाभ होगा क्योंकि अध्यात्म से ही हम अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं । शीघ्र ही वे अपने अध्यापकों एवं कर्मचारियों के लिए यह कार्यशाला आयोजित करेंगे ।
२. कार्यशाला के अंत में महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय की जानकारी देनेवाला लघु चलचित्र दिखाया गया ।
स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !