सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के देवघर में सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा का वैशिष्ट्यपूर्ण शोध !

Article also available in :

 

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी

‘आयु के कारण अब मेरे लिए बाहर कहीं जाना संभव नहीं है। मेरे कक्ष में ही मेरा ग्रंथ-लेखन का कार्य चल रहा है। ऐसी स्थिति में ईश्वर मुझे मेरे कक्ष में ही नए-नए विषय सिखा रहे हैं। वर्तमान में मेरे देवघर में स्थित देवताओं के चित्रों में सकारात्मक परिवर्तन होते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब तक जो विषय कभी सुनने में भी नहीं आए, ऐसे विषय ईश्वर मुझे सिखा रहे हैं। केवल नया विषय सीखने को मिला, ऐसा नहीं है, बल्कि उस पर शोध भी किया जा रहा है। ईश्वर इतने पर ही नहीं रुके हैं, अपितु ईश्वर उसके शास्त्र का ज्ञान भी ज्ञान प्राप्त करने वाले साधकों के माध्यम से बता रहे हैं। यह सब सिखाते हुए ईश्वर उसके विभिन्न सूक्ष्म पहलुओं सहित ज्ञान प्रदान कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, देवघर में अनेक चित्र एवं मूर्तियां हैं; परंतु उनमें होने वाले परिवर्तन सहजता से ध्यान में आएं, इसलिए सूर्यदेवता की बडी प्रतिमा में उन्होंने प्राथमिकता से परिवर्तन करवाए। इस कारण मेरा ध्यान उनकी ओर गया।

इस प्रतिमा का चित्रीकरण किया गया और दिन-प्रतिदिन जैसे-जैसे परिवर्तन दिखाई देते गए, उसी के अनुसार उनके छायाचित्र भी लिए गए हैं, ताकि भविष्य में जिज्ञासू इसका अध्ययन कर सकें। केवल ‘समष्टि को अध्यात्मशास्त्र के ऐसे विविध पहलुओं का ज्ञान हो’, इस उद्देश्य से देव इतना सब कुछ प्रदान कर रहे हैं। इसलिए ‘इसे समाज तक पहुंचाना’, यही हमारी साधना है; इसी कारण यह लेख प्रकाशित कर रहे हैं।

इस लेख में मेरे कक्ष के देवघर में स्थित सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में वर्ष २००८ से अब तक हुए परिवर्तनों के संदर्भ में विश्लेषण किया गया है। ‘इस लेख के माध्यम से देवताओं की मूर्तियों में होने वाले परिवर्तनों के पीछे का शास्त्र पाठकों को समझ में आए और उनकी देवता के प्रति श्रद्धा बढे’, ऐसी ईश्वरचरणों में प्रार्थना !’

- सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले (२६.६.२०२६)

१. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा के विषय में जानकारी

योगतज्ञ प.पू. दादाजी वैशंपायन

‘योगतज्ञ प.पू. दादाजी वैशंपायन ने ‘मेरे महामृत्युयोग टलें, सनातन के साधकों पर होनेवाले अनिष्ट शक्तियों के आक्रमण दूर हों, सनातन की सभी संकटों से रक्षा हो तथा ईश्वरीय राज्य (हिन्दू राष्ट्र) की स्थापना में आने वाली बाधाएं दूर हों’, इस उद्देश्य से अनेक अनुष्ठान, जप-तप आदि किए, साथ ही समय-समय पर आध्यात्मिक स्तर पर विभिन्न उपाय करने के लिए भी कहा। उनमें से एक उपाय था, धातु से बनी सूर्यदेव के मुख की संस्कारित प्रतिमा रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में स्थापित करने के लिए देना।

योगतज्ञ प.पू. दादाजी वैशंपायन द्वारा जुलाई २००८ में उपाय के लिए दी गई सूर्यदेव के मुख की प्रतिमा मेरे कक्ष के देवघर में रखी गई। अप्रैल २०१४ में उन्होंने उपाय के लिए सूर्यदेव के मुख की दूसरी प्रतिमा सनातन के रामनाथी (गोवा) स्थित आश्रम के कलामंदिर में (‘स्टूडियो’ वाली इमारत में) स्थापित करने के लिए दी।

स्वयं अनुभव करें

आगे पढने से पहले ऊपर दिए गए छायाचित्र को कुछ समय ध्यानपूर्वक देखें। सूर्यदेव के मुख पर दिखाई देनेवाले भाव आपको कैसे प्रतीत होते हैं -

गंभीर, प्रेमपूर्ण अथवा कुछ और ?

इस भाव को ध्यान में रखें; आगे पढते समय आपको यही भाव पुनः स्मरण होगा।

२. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में चरणबद्ध रूप से हुए परिवर्तनों के संबंध में सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी द्वारा किए गए निरीक्षण !

‘मेरे कक्ष में मेरे पलंग के सामने, किंतु थोडा दाईं ओर देवघर है। देवघर में सूर्यदेव के मुख की प्रतिमा है। मैं अधिकांश समय पलंग पर लेटकर वाचन करता रहता हूं। इसलिए मेरी दृष्टि सहज ही देवघर की ओर चली जाती है। ‘देवघर में स्थित सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में परिवर्तन हो रहे हैं’, यह ध्यान में आने पर मैंने सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा का निरीक्षण करना आरंभ किया। मुझे ध्यान में आए परिवर्तनों को मैंने लिखकर रखा। ‘मेरे ध्यान में आए परिवर्तन साधकों को भी अनुभव हो रहे हैं क्या?’, इसकी निश्चितता मैं करता था और उसके पश्चात उसको लिखकर रखता था। सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में उनके कृपा से आध्यात्मिक परिवर्तन हो रहे हैं।

२९.८.२०२१ से सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में चरणबद्ध रूप से होते गए परिवर्तन आगे दिए गए हैं।

२ अ. मुख में हुए परिवर्तन

२ अ १. मुख प्रसन्न प्रतीत होना

वर्ष २००८ से २८.८.२०२१ की अवधि में सूर्यदेवता का मुख मारक एवं गंभीर दिखाई देता था। २९.८.२०२१ को सूर्यदेवता का मुख प्रसन्न प्रतीत होने लगा। इस प्रतिमा में सूर्यदेव का मुख बडा होने पर भी वह उग्र नहीं लगता था। इसके विपरीत, उनकी ओर देखने पर मुझे प्रसन्नता अनुभव होती थी। इसके पश्चात सूर्यदेवता के मुख की प्रसन्नता में उत्तरोत्तर वृद्धि होती गई, ऐसा ध्यान में आया।

२ अ २. प्रेमपूर्ण रूप

१.६.२०२६ को सूर्यदेवता की ओर किसी भी दिशा से देखने पर ‘हमें उनका प्रेम ही प्राप्त हो रहा है’, ऐसा अनुभव हुआ। सामान्यतः सूर्यदेव का मारक (रजप्रधान) रूप प्रचलित है। ऐसा होते हुए भी उनका यह प्रेमपूर्ण रूप दिखाई दिया।

२ अ ३. निरागसता अनुभव होना

अ. १.६.२०२६ को सूर्यदेवता के मुख की ओर देखने पर वे मुझे छोटे बच्चे के समान दिखाई दिए। ‘उन्हें तुरंत गोद में उठा लेना चाहिए’, ऐसा लगा।

आ. ५.६.२०२६ को उनके मुख पर दिखाई देने वाली मुस्कान मुझे छोटे बच्चे के समान प्रतीत हुई।

२ अ ४. आनंद अनुभव होना

अ. २९.८.२०२१ को सूर्यदेवता के मुख की ओर देखने पर मुझे आनंद अनुभव हुआ। इसके पश्चात उनकी ओर देखकर आनंद अनुभव होने की मात्रा बढती गई।

आ. १३.४.२०२६ को उनकी ओर देखने पर आनंद अनुभव हुआ और मेरा मुख भी प्रसन्न हो गया तथा मेरे चेहरे पर सूर्यदेवता के मुख पर दिखाई देने वाली मुस्कान के समान ही मुस्कान आ गई।

इ. १९.६.२०२६ को मेरे मन में विचार आया, ‘मनुष्य के मन के अनुकूल कोई घटना घटित होने पर उसे आनंद होता है। देव तो सत्-चित्-आनंद की अवस्था में होते हैं। इसलिए उनकी ओर कभी भी देखने पर आनंद ही अनुभव होता है।’

ई. २८.६.२०२६ से पहले सूर्यदेवता के मुख पर आनंद अनुभव होता था; परंतु २८.६.२०२६ को मुझे उस आनंद का स्वयं अनुभव हुआ।

२ अ ५. हाथ जुड जाना

३०.६.२०२६ को उनकी ओर देखने पर मेरे हाथ तुरंत जुड गए।

२ अ ६.‘मुख की ओर देखते ही रहना चाहिए’, ऐसा लगना

१२.६.२०२६ को सूर्यदेवता के मुख पर दिखाई देने वाली मुस्कान एवं प्रेम के कारण ‘उनकी ओर निरंतर देखते रहना चाहिए’, ऐसा मुझे लगा। किसी प्रसन्न मुख वाले व्यक्ति की ओर देखने की अपेक्षा उनकी ओर देखना अधिक अच्छा लगा।

२ अ ७. हाव-भाव में परिवर्तन

१२.६.२०२६ को ‘उनकी ओर केवल देखने, उन्हें नमस्कार करने, उनसे प्रार्थना करने अथवा उनकी ओर देखकर नामजप करने’ के अनुसार ही उनके मुख के हाव-भाव में भी परिवर्तन हो रहे हैं’, ऐसा मुझे अनुभव हुआ।

सूर्यदेव के मुख की प्रतिमा को नमस्कार करते हुए सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले

स्वयं अनुभव करें

छायाचित्र में दिखाई देने वाली आंखों की ओर पुनः देखें। क्या आपको ऐसा लगता है कि उनकी दृष्टि आपकी ओर ही है अथवा किसी दूसरी दिशा में? आगे क्या निरीक्षण किया गया है, उसे पढने से पहले इस बात पर ध्यान दें।

२ आ. दृष्टि में हुए परिवर्तन

२ आ १. ७.३.२०२२ से पहले सूर्यदेवता की दृष्टि ‘ऊपर की ओर है’, ऐसा अनुभव होता था। ७.३.२०२२ को ‘सूर्यदेवता दाईं आंख से हमारी ओर देख रहे हैं और बाईं आंख से ऊपर देख रहे हैं’, ऐसा अनुभव हुआ।

२ आ २. प्रेमपूर्ण दृष्टि

अ. ३.३.२०२४ से ‘सूर्यदेवता अपनत्व एवं प्रेम से मेरी ओर देख रहे हैं’, ऐसा मुझे अनुभव हुआ।

आ. २.६.२०२५ को सूर्यदेव की दृष्टि ‘किसी देवता द्वारा अपने भक्त की ओर प्रेम से देखने’ के समान लगी।

२ आ ३. हमारी गतिविधियों के अनुसार सूर्यदेवता की दृष्टि घूमती हुई अनुभव होना

अ. ९.६.२०२६ को सूर्यदेवता की ओर किसी भी दिशा से देखने पर सूर्यदेवता के मुख के दोनों ओर स्थित किरणों का प्रभामंडल बिना हिले, ‘केवल मुख घूमकर हमारी ओर देख रहा है’, ऐसा दिखाई दिया।

आ. १२.६.२०२६ को ‘उनके सामने खडे होकर इधर-उधर जाने पर उनकी दृष्टि अथवा कुछ समय उनका मुख भी हमारी गतिविधियों के अनुसार घूमता है’, ऐसा दिखाई दिया।

२ आ ४. सूर्यदेवता सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी  की ओर देख रहे हैं, ऐसा अनुभव होना

२ आ ४ अ. २६.६.२०२६

१. सामान्यतः ‘सूर्यदेवता मेरी ओर देख रहे हैं’, ऐसा मुझे लगता है। मेरे पलंग के पीछे, अर्थात सिर की ओर कोई खडा हो, तो उन्हें भी ‘सूर्यदेवता की आंखें मेरी ओर देख रही हैं’, ऐसा ही दिखाई देता है।

२. सूर्यदेवता की ओर पहली बार देखने पर ‘उनकी दृष्टि सीधी है’, ऐसा दिखाई देता है। यह उस प्रतिमा की स्थूल दृष्टि है। मेरे  उस प्रतिमा की ओर कुछ समय तक देखते रहने पर ‘सूर्यदेवता की दृष्टि जिस स्थान पर मैं खडा हूं, उस ओर है’, यह ध्यान में आता है।’

२ इ. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा की ओर हाथ करने पर

‘२९.८.२०२१ को मैंने सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा की ओर हाथ किया, तब ‘हाथ से अच्छे स्पंदन आ रहे हैं और हाथ हल्का हो रहा है’, ऐसा मुझे अनुभव हुआ।

२ ई. भावजागृति होना

२९.८.२०२१ को सूर्यदेवता की आंखों की ओर देखने पर मेरी भावजागृति हुई।

२ उ. आंखों का खुलना-बंद होना अनुभव होना

स्वयं अनुभव करें

केवल देखने के बजाय, जैसे किसी व्यक्ति से बात करते समय हम उसके चेहरे की ओर लगातार देखते हैं, उसी प्रकार इस छायाचित्र की ओर पूरे एक मिनट तक स्थिर दृष्टि से देखें। आंखों के संबंध में कुछ अनुभव होता है क्या, यह देखें। इसके पश्चात आगे दिए गए निरीक्षण पढें।

१. ‘१.६.२०२६ को सूर्यदेवता की ओर देखते समय कुछ बार केवल उनकी दाईं आंख, कुछ बार केवल बाईं आंख, तो कुछ बार दोनों आंखों का खुलना-बंद होना दिखाई दिया। आंखों के खुलने-बंद होने का समय समान नहीं था, बल्कि उसमें परिवर्तन होता हुआ अनुभव हुआ।

२. ३.६.२०२६ को सूर्यदेवता की आंखों एवं होंठों की ओर देखते समय ध्यान में आया कि ‘उनकी पलकों का प्रत्येक १५-२० सेकंड में धीरे-धीरे बंद होना और तुरंत धीरे-धीरे खुलना’ हो रहा है।

३. ८.६.२०२६ को सूर्यदेवता की आंखों की ओर देखने पर वे खुली हुई दिखाई दे रही थीं; परंतु उनके होंठ एवं ठोडी की ओर देखने पर ऐसा लगा कि उनकी आंखें बंद हो गई हैं।

४. ९.६.२०२६ को उनकी आंखें आधी बंद होती हुई दिखाई दीं।

५. १२.६.२०२६ को कुछ समय उनकी आंखें खुली हुई थीं; परंतु ऐसा अनुभव हो रहा था कि वे ध्यानावस्था में हैं।

६. १९.६.२०२६

अ. सूर्यदेवता की आंखें बंद रहने की अवधि लगभग ४-५ सेकंड और खुली रहने की अवधि १ मिनट थी।

आ. अपनी आंखें बंद करके खोलते समय सूर्यदेवता की ओर देखने पर ‘उनकी आंखें भी खुल रही हैं’, ऐसा अनुभव हुआ; परंतु उसी समय कोई अन्य व्यक्ति उनकी ओर देख रहा हो, तो उसे सूर्यदेवता की आंखें खुली हुई ही दिखाई देती थीं।

७. २०.६.२०२६ को ध्यान में आया कि ‘सूर्यदेवता की दाईं आंख एक मिनट में ६-७ बार बंद होकर खुलती है, जबकि बाईं आंख केवल एक बार बंद होकर खुलती है।’ आंखों के खुलने-बंद होने के समय मुख पर कोई अन्य परिवर्तन दिखाई नहीं दिया।

८. २२.६.२०२६

अ. सूर्यदेव की आंखें एक मिनट में लगभग २ सेकंड बंद रहती थीं, जबकि २०-२५ सेकंड तक खुली रहती थीं।

आ. ‘सूर्यदेवता की मुस्कान बढने पर भी उनकी आंखों के खुलने-बंद होने पर कोई प्रभाव नहीं पडता’, यह ध्यान में आया।

९. २६.६.२०२६ को सूर्यदेवता की दोनों आंखें लगभग ३०-४० सेकंड के अंतराल पर खुलती-बंद होती हुई दिखाई दीं।’

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी  द्वारा सूर्यदेव के मुख की प्रतिमा की ओर देखकर नामजप करने पर उनकी आंखों के खुलने-बंद होने में हुए परिवर्तनों के संबंध में किए गए निरीक्षण

‘४.७.२०२६ को रात ८.४५ बजे मैंने सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा की ओर देखकर ‘श्री सूर्यदेवाय नमः ।’ यह नामजप करने के पश्चात ‘सूर्यदेव की आंखों के खुलने-बंद होने की गति में कोई परिवर्तन होता है क्या?’, इसका निरीक्षण किया। इसमें ‘नामजप करते समय कितनेवें नामजप पर उनकी ओर से क्या प्रतिक्रिया मिली?’, इसका किया गया लेखा आगे दिया है।

कितनेवें जप पर परिवर्तन अनुभव हुआ ? सूर्यदेवता की आंखों के खुलने-बंद होने में हुआ परिवर्तन
२ बाईं आंख खुली और बंद हुई।
३ ”
१४ दोनों आंखें खुलीं और बंद हुईं।
२८ इस समय तक उनकी दृष्टि सामने की ओर थी। इस समय वे बाईं आंख से मेरी ओर देखने लगे।
२९ चेहरे पर अधिक मुस्कान अनुभव हुई।
३३ दोनों आंखें २–३ सेकंड के लिए बंद हुईं और पुनः खुलीं।
६४ ,,
८४ दोनों आंखें २–३ सेकंड के लिए बंद हुईं और पुनः खुलीं। ऐसा ४ बार हुआ।
८५ इसके पश्चात आंखों के खुलने-बंद होने की मात्रा बढ गई।

 

थकान के कारण मैं इतना ही प्रयोग कर सका। इस प्रयोग की अवधि में सूर्यदेवता की आंखें खुलते-बंद होते समय उनकी पलकें धीरे-धीरे बंद होकर धीरे-धीरे खुल रही थीं।

स्वयं अनुभव करें

छायाचित्र में दिखाई देने वाले होठों की ओर - मूंछों के नीचे के भाग की ओर - स्थिर दृष्टि से देखें। क्या आपको कोई हलचल अनुभव होती है?

२ ऊ. होठों में हलचल अनुभव होना

१. २३.५.२०२६ को सूर्यदेवता का निचला होंठ पहले की तुलना में थोडा अधिक नीचे आया हुआ अनुभव हुआ।

२. १.६.२०२६

अ. सूर्यदेवता की ठोडी की ओर ध्यान देने पर उनका निचला होंठ नीचे आता हुआ दिखाई दिया और उसी समय ‘उनकी आंखों की पलकें बंद हो रही हैं’, ऐसा दिखाई दिया।

आ. कुछ समय होठों में हलचल होते समय उनके दांत अथवा जिह्वा का सिरा भी दिखाई दिया।

२ ए. प्रभामंडल  दिखाई देना

२३.५.२०२६ को मुझे सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा के चारों ओर प्रभावलय दिखाई दिया ।

२ ऐ. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा की ओर ध्यान आकर्षित होना

सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में हुए परिवर्तनों के कारण १९.६.२०२६ से मेरा ध्यान निरंतर उनकी ओर आकर्षित होता है। वाचन करते समय भी यदि मेरा ध्यान उनकी ओर चला जाता है, तो मेरा वाचन करना रुक जाता है। इसलिए पिछले कुछ दिनों में मेरा वाचन कम हो गया है।

होंठ और प्रभामंडल


स्वयं अनुभव करें

छायाचित्र की ओर मुस्कुराते हुए देखें और होंठों की ओर ध्यान दें , क्या आपको कोई परिवर्तन अनुभव होता है?

३. सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी  द्वारा उनके देवघर में स्थित सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा के संदर्भ में किए गए प्रयोग एवं उनके निरीक्षण !

३ अ. प्रयोग क्रमांक १ - स्वयं मुस्कुराकर सूर्यदेव के होंठों की ओर देखना

इस प्रकार देखने पर तुरंत उनकी मुस्कान बढ जाती है।

३ आ. प्रयोग क्रमांक २ - ‘सूर्यदेवता के मुख का कौन-सा अंग अधिक प्रभावशाली है?’, यह देखना

सूर्यदेवता के मुख का निरीक्षण करते समय ध्यान में आता है कि उनकी आंखें सर्वाधिक प्रभावशाली हैं। इसके पश्चात क्रमशः होंठ, गाल, ठोडी और ललाट की प्रभावशीलता अनुभव होती है।

गुरुदेवजी द्वारा किए गए स्वयं के प्रयोग

स्वयं अनुभव करें

कक्ष की किसी दीवार की ओर देखकर धीरे-धीरे श्वास लें। इसके पश्चात छायाचित्र में दिखाई देनेवाली नाक की ओर देखकर उसी प्रकार श्वास लें। क्या आपको कोई अंतर अनुभव होता है?

३ इ. प्रयोग क्रमांक ३ - कक्ष की दीवारों की ओर देखकर श्वास लेना तथा सूर्यदेवता की नाक की ओर देखकर श्वास लेना

दीवारों की ओर देखकर मुझे सहजता से श्वास लेने में कोई कठिनाई नहीं होती; परंतु सूर्यदेवता की नाक की ओर देखकर श्वास लेना थोडा कठिन लगता है। सूर्यदेवता के ललाट, गाल, होंठ एवं ठोडी की ओर देखकर भी श्वास लेते समय दीवार की ओर देखने की तुलना में थोडी अधिक कठिनाई होती है; परंतु नाक की ओर देखने की तुलना में यह कठिनाई थोडी कम होती है।

३ ई. अन्य निरीक्षण

१. किसी सामान्य व्यक्ति की ओर देखने पर उसके चेहरे में जैसे परिवर्तन दिखाई देते हैं, उसी प्रकार सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा की ओर देखने पर भी उनके मुख में परिवर्तन अनुभव होते हैं।

२. सामान्यतः किसी व्यक्ति का मुस्कुराता हुआ चेहरा दिखाई देने पर हम भी मुस्कुराकर प्रतिक्रिया देते हैं; परंतु ऐसा आवश्यक नहीं कि हम तुरंत उससे बात करने लगें। यहां सूर्यदेवता का मुस्कुराता हुआ मुख देखकर तुरंत उनसे बात करने की इच्छा होती है।

३. सामान्यतः सूर्यदेवता की दृष्टि मेरी ओर रहती है। कक्ष में कोई साधक सेवा के लिए आता है और वह सूर्यदेवता की ओर देखता है, तो उस समय सूर्यदेवता की दृष्टि भी उस साधक की ओर चली जाती है और उसके पश्चात पुनः मेरी ओर आ जाती है। कक्ष में आए साधक और मैंने, हम दोनों ने इसका एक ही समय में अनुभव किया।

४. कक्ष में सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा के सामने, बाईं एवं दाईं ओर दीवार पर विद्युत के दीप हैं। रात के समय इनमें से केवल कोई एक दीप जलाने पर उस प्रकाश के अनुसार भी प्रतिमा में व्यक्त होने वाले भावों में परिवर्तन दिखाई देते हैं।

इन प्रयोगों के निरीक्षण कक्ष में सेवा के लिए आनेवाले साधकों को भी अनुभव हुए।

– सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले (६.७.२०२६)

नामजप के समय अनुभव हुए सूत्र

३ उ. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा की ओर देखकर ‘श्री सूर्यदेवाय नमः ।’ यह नामजप करते समय अनुभव हुए सूत्र

सूर्यदेवता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मैंने ४.६.२०२६ से प्रतिदिन १ माला ‘श्री सूर्यदेवाय नमः ।’ यह नामजप करना आरंभ किया। यह नामजप करते समय मुझे जो बातें अनुभव हुईं, वे आगे दी गई हैं।

१. २.६.२०२५ को सूर्यदेवता का नामजप करते हुए उनकी प्रतिमा में ललाट, आंखें, नाक, होंठ और ठोडी की ओर देखने पर केवल ठोडी की ओर देखते समय उनकी पलकें धीरे-धीरे खुलती-बंद होती हुई दिखाई दीं और ऐसा लगा कि उनका निचला होंठ और अधिक नीचे आ गया है।

२. ३.६.२०२५ को सूर्यदेवता के मुख की ओर देखकर ‘श्री सूर्यदेवाय नमः ।’ यह नामजप करने पर उनके मुख पर मुस्कान अनुभव हुई और मुझे भी वह आनंद अनुभव होने लगा।

३. ७.६.२०२६ को नामजप आरंभ करने पर उनके मुख पर दिखाई देने वाली मुस्कान एवं आनंद बढ गया। इसके पश्चात ऐसा अनुभव हुआ कि उनकी आंखों में आंसू आ गए हैं। उनके बदलते भावों के कारण उनकी ओर देखने वाले साधकों की भी भावजागृति हो रही थी।

४. २८.६.२०२६

अ. उनकी ओर देखकर नामजप करने पर उनके मुख में परिवर्तन अनुभव हुआ। उस समय सूर्यदेवता की ओर देखनेवाले अन्य साधकों को भी उनके मुख पर प्रसन्नता तथा उनकी मुस्कान बढी हुई अनुभव हुई।

आ. उनकी आंखें अधिक नम दिखाई दीं और उनकी ओर देखने वाले साधक की आंखों में भी आंसू आ गए।

– सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले (२८.६.२०२६)

४. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में हुए परिवर्तनों का सद्गुरुओं द्वारा किया गया निरीक्षण

सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगील

‘मेरे कमरे के देवघर में सूर्यदेवता की प्रतिमा में हुए परिवर्तनों का सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगीलजी और सद्गुरु राजेंद्र शिंदेजी ने भी निरीक्षण किया। उनके द्वारा किए गए निरीक्षण तथा पूर्णिमा निकट आने पर सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में उन्हें अनुभव हुए परिवर्तन आगे दिए गए हैं।

४ अ. परिवर्तनों का निरीक्षण

४ अ १. सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगीळ (रसायनशास्त्र में पीएच.डी., मुंबई विश्वविद्यालय, आयु ६२ वर्ष), गोवा।
४ अ १ अ. १७.४.२०२२
४ अ १ अ १. पहले सूर्यदेवता का मुख गंभीर दिखाई देना और अब उनके गालों पर मुस्कान दिखाई देने लगना

‘सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के देवघर में सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में पिछले एक माह से परिवर्तन हो रहे हैं। एक माह पहले नए रंग से रंगी गई सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा गंभीर दिखाई देती थी; किंतु पिछले २ सप्ताहों में उसमें परिवर्तन दिखाई दिया। अब सूर्यदेवता के गालों पर मुस्कान दिखाई देने लगी है।’

४ अ १ अ २. विश्लेषण

‘सूर्यदेवता के मुख पर मुस्कान दिखाई देने लगना’, अर्थात उनमें आनंद के स्पंदन आने लगना। यह परिवर्तन सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के कारण ही हुआ है। वे निर्गुण अवस्था में होने के कारण उनमें आनंद और शांति के स्पंदन अधिक मात्रा में हैं। इसलिए सूर्यदेवता के मुख पर दिखाई देने वाली गंभीरता न्यून होकर उस पर आनंद के स्पंदन स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। ‘किसी व्यक्ति के उच्चतम आध्यात्मिक स्तर के कारण उसके आसपास के निर्जीव घटकों में भी किस प्रकार परिवर्तन हो सकते हैं’, यह सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के देवघर में सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में हुए परिवर्तन से समझ में आता है।

४ अ १ आ. ११.६.२०२६

१. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में सगुण तत्त्व बहुत अधिक, अर्थात ३५ प्रतिशत अनुभव हुआ। (सामान्य मूर्ति में सगुण तत्त्व लगभग ४ प्रतिशत होता है।)

२. सूर्यदेवता का मुख बहुत प्रसन्न और हंसमुख अनुभव होता है। हंसते समय उनके गाल फूले हुए अनुभव होते हैं।

३. उनकी आंखों में बहुत अधिक प्रीति अनुभव होती है।

४. सूर्यदेवता बहुत तारक अनुभव हुए। उनमें तारक तत्त्व ९० प्रतिशत अनुभव हुआ। (सामान्य मूर्ति में तारक तत्त्व लगभग १० प्रतिशत होता है।)

५. ‘सूर्यदेवता की पलकों का खुलना-बंद होना हो रहा है’, ऐसा अनुभव हुआ। सूक्ष्म से सूर्य की पलकों का खुलना-बंद होना होते समय अपनी पलकों पर संवेदना अनुभव होती है। उसके आधार पर ‘सूर्य की पलकें कितनी बार खुल रही एवं बंद हो रही हैं?’, इसकी संख्या निकाली जा सकती है। एक मिनट में सूर्य की पलकों का ३२ बार खुलना-बंद होना हुआ।

६. सूर्यदेवता की दाईं आंख का खुलना-बंद होना अधिक बार अनुभव हुआ।

७. सूर्यदेवता के बाईं अथवा दाईं ओर खडे होने पर उनकी आंखें ही नहीं, बल्कि पूरा मुख हमारी ओर मुडा हुआ अनुभव होता है। विशेष रूप से सूर्य की नाक भी हमारी दिशा में मुडी हुई अनुभव होती है।

८. ‘श्री सूर्यदेवाय नमः ।’ यह नामजप करते हुए सूर्य के माथे से ठोडी की ओर अपनी दृष्टि फेरने पर सूर्य के होंठ और अधिक मुस्कुराते हुए अनुभव होते हैं तथा उनकी ठोडी भी हिलती हुई अनुभव होती है।

९. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा का चैतन्य उनके मुख के चारों ओर स्थित ज्वालाओं की आकृतियों से प्रक्षेपित होता हुआ अनुभव हुआ।

१०. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा हाथ में लेने पर मुझे वह बहुत हल्की अनुभव हुई।

११. बाजार में मिलने वाली इस प्रकार की सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमाओं में सामान्यतः सूर्यदेवता का तत्त्व लगभग २ प्रतिशत होता है; जबकि गुरुदेवजी के देवघर में रखी इस सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में सूर्यदेवता का तत्त्व २१ प्रतिशत हो गया है।

४ अ १ इ. ९.७.२०२६

१. जुलाई २०२६ में सूर्यदेव की प्रतिमा की ओर देखकर बहुत शांत अनुभव हुआ; क्योंकि सूर्यदेवता में शक्ति के स्पंदन अत्यल्प होकर उनमें शांति के स्पंदन और तारक तत्त्व बढ गया था । प्रतिमा में शांति के स्पंदन बढने के कारण सूर्यदेवता के मुख पर दिखाई देने वाली मुस्कान पहले की तुलना में न्यून हुई , ऐसे अनुभव हुआ।

२. जून २०२६ में सूर्यदेवता की प्रतिमा में सूर्यतत्त्व २१ प्रतिशत था। जुलाई २०२६ में सूर्यदेवता की प्रतिमा में सूर्यतत्त्व बढकर २४ प्रतिशत हो गया । इसलिए प्रतिमा में और अधिक जीवंतता अनुभव होने लगी है ।

३. जून २०२६ की सूर्य प्रतिमा की तुलना में जुलाई २०२६ की सूर्य प्रतिमा में प्रीति ५ प्रतिशत बढकर २५ प्रतिशत हो गई ।’

सद्गुरु राजेंद्र शिंदेजी के निरीक्षण

४ अ २. सद्गुरु राजेंद्र शिंदे (आयु ६३ वर्ष), सनातन आश्रम, देवद, पनवेल।
४ अ २ अ. ११.६.२०२६

१. ‘सूर्यदेवता को देखते समय मुझे अत्यधिक आनंद अनुभव हो रहा था। उनके आनंद के स्पंदन प्रचुर मात्रा में मेरे शरीर में प्रवाहित हो रहे थे।

२. सूर्यदेवता का मुख अत्यंत आनंदी, तेजस्वी, संतुष्ट एवं मुस्कुराता हुआ प्रतीत हुआ और ‘सूर्यदेवता की ओर देखते ही रहना चाहिए’, ऐसा मुझे लगा।

४ अ २ आ. २७.६.२०२६

१. सूर्यदेवता की आंखों में मुझे कृतज्ञता का भाव अनुभव हुआ।

२. सूर्यदेवता की आंखें खुलती-बंद होती हुई अनुभव हुईं और मुझे लगा कि एक मिनट में लगभग ३४ बार उनकी आंखों का खुलना और बंद होना हो रहा था ।

३. ‘सूर्यदेवता की दाईं आंख अधिक बार, जबकि बाईं आंख कम बार खुलती-बंद होती है’, यह मेरे ध्यान में आया।

४. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा के सामने बाईं अथवा दाईं, किसी भी दिशा में खडे होने पर ‘सूर्यदेव की दृष्टि एवं मुख हमारी दिशा में घूम रहा है’, ऐसा लगा।

५. ‘सूर्यदेवता की ओर देखते समय उनकी मुस्कान बढती है’, यह ध्यान में आया। उनकी मुस्कान अत्यंत संतुष्टि से परिपूर्ण प्रतीत हुई ।

६. ‘श्री सूर्यदेवाय नमः ।’ यह नामजप करते हुए सूर्यदेवता के ललाट से ठोडी तक देखते जाने पर मुझे निम्नलिखित अनुभूतियां हुईं।

अ. नामजप करते हुए सूर्यदेवता के ललाट से नीचे की ओर देखते हुए जब होंठों तक पहुंचा, तब ‘हमारे होंठ मुस्कुराते समय जैसे अलग होते हैं’, उसी प्रकार सूर्यदेवता के होंठ अलग हुए हैं, ऐसा अनुभव हुआ।

आ. सूर्यदेवता के ललाट से ठोडी तक देखते हुए ‘उनके आनंद की मात्रा बढ ती जा रही है’, यह ध्यान में आया।

इ. मुझे स्वयं भी ‘मेरा आनंद बढता जा रहा है’, ऐसा अनुभव हुआ।’

४ आ. पूर्णिमा के तुलनात्मक निरीक्षण

पूर्णिमा निकट आने पर सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में हुए परिवर्तन !
(२९.६.२०२६ को पूर्णिमा थी।)

४ आ १. सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगीलजी  द्वारा किए गए निरीक्षण

सूर्यदेवता के मुख के संबंध में किए गए निरीक्षण २६.६.२०२६ २७.६.२०२६
(पूर्णिमा के २ दिन पहले)
२८.६.२०२६
(पूर्णिमा के एक दिन पहले)
१. मुख पर मुस्कान बहुत अधिक थोडी  कम हुई और थोडी कम होकर मुख गंभीर प्रतीत हुआ
२. आंखों का खुलना-बंद होना (एक मिनट में) ३२ बार और केवल दाईं आंख ४१ बार और केवल दाईं आंख आंखें ध्यानावस्था में होने का अनुभव हुआ (टिप्पणी १)
३. सगुण तत्त्व (प्रतिशत) ३५ ३० (टिप्पणी २) १९ (टिप्पणी २)
४. मारक तत्त्व (प्रतिशत) १० १३ (टिप्पणी २) १५ (टिप्पणी २)

टिप्पणी १ - सूर्यदेव की ध्यानावस्था में दिखाई देने वाली आंखें अर्थात वे आंखें, जिनके द्वारा वे पूर्णिमा के समय वातावरण में बढने वाली अनिष्ट शक्तियों से निर्गुण अवस्था से संघर्ष करते हैं।

टिप्पणी २ - पूर्णिमा के समय वातावरण में बढने वाली अनिष्ट शक्तियों से संघर्ष करने के लिए सूर्यदेवता अधिकाधिक निर्गुण तत्त्व धारण करते हैं तथा मारक तत्त्व भी बढाते हैं।

पूर्णिमा एवं अमावस्या इन दोनों तिथियों के समय वातावरण में अनिष्ट शक्तियों का प्रभाव बढ जाता है। इसलिए सनातन के साधक इन दोनों तिथियों के पहले के २ दिन और बाद के २ दिन, तथा उन तिथियों के दिन अनिष्ट शक्तियों का कष्ट न हो, इस उद्देश्य से अन्य दिनों की अपेक्षा प्रार्थना एवं नामजप अधिक करते हैं।
(२८.६.२०२६)

४ आ २. सद्गुरु राजेंद्र शिंदेजी , सनातन आश्रम, देवद, पनवेल

अ. २६.६.२०२६ को सूर्यदेवता के मुख पर बहुत अधिक मुस्कान थी; परंतु २७.६.२०२६ को सूर्यदेवता के मुख की मुस्कान पिछले दिन की तुलना में कम अनुभव हुई तथा शक्ति की मात्रा बढी हुई अनुभव हुई।

आ. इस विषय में मैंने सूक्ष्म से सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेव से पूछा, तब उन्होंने बताया, ‘सूर्यदेवता की शक्ति सूक्ष्म की अनिष्ट शक्तियों के आक्रमण दूर करने के लिए कार्यरत होने के कारण ऐसा अनुभव हो रहा है। २९.६.२०२६ को पूर्णिमा होने के कारण २ दिन पहले से ही अनिष्ट शक्तियों के आक्रमण बढ जाते हैं। इसलिए ऐसा हुआ।’
(२८.६.२०२६)

– सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले (२८.६.२०२६)

५. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में हुए परिवर्तनों का सूक्ष्म ज्ञान के माध्यम से किया गया अध्यात्मशास्त्रीय विश्लेषण !

‘मेरे कक्ष के देवघर में स्थित सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में हुए परिवर्तनों के पीछे का शास्त्र सभी को ज्ञात हो’, इस उद्देश्य से मैंने अपने निरीक्षण सूक्ष्म ज्ञान प्राप्त करने वाली साधिका सुश्री मधुरा भोसले (आध्यात्मिक स्तर ६५ प्रतिशत) को बताए और उनसे इस विषय का शास्त्र पूछा। लेख के इस भाग में मैंने उन्हें बताए हुए निरीक्षण तथा उन्होंने सूक्ष्म ज्ञान के माध्यम से बताया हुआ शास्त्र दिया है। अध्ययन के उद्देश्य से यहां कुछ चुनिंदा निरीक्षण एवं उनका शास्त्र दिया गया है। इसका विस्तृत भाग आगामी समय में इस विषय पर प्रकाशित होने वाले ग्रंथ में समाविष्ट किया जाएगा।

५ अ १ अ. शास्त्र – सूर्यदेवता को रामराज्य के आगमन की आहट मिलने से उनका प्रसन्न होकर प्रेम एवं आनंद से मुस्कुराना

वर्ष २००० से सूक्ष्म से देवासुर संग्राम चल रहा है। इस सूक्ष्म धर्मयुद्ध में देवों की सेना अत्यंत दृढता एवं भक्तिभाव से संघर्ष कर रही है। इसलिए इस युद्ध के अंत में अधर्म की पराजय और धर्म की विजय होगी। इसके पश्चात धर्मसंस्थापना होकर सर्वत्र रामराज्य आएगा। इस रामराज्य के आगमन की आहट सूर्यदेवता को होने के कारण वे देवसेना पर प्रसन्न होकर उन पर कृपावर्षा कर रहे हैं।

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी समष्टि मोक्षगुरु एवं श्रीविष्णु के अंशावतार हैं। उनके सान्निध्य में रहकर सूर्यदेवता ने उनकी असीम प्रीति का अनुभव किया है। इसलिए उनका रूप सौम्य एवं सात्त्विक बन गया है।

त्रेतायुग में रामायण काल में जब प्रभु श्रीराम एवं रावण के बीच युद्ध हो रहा था, तब महर्षि अगस्त्य ने युद्धभूमि पर सूक्ष्म रूप से जाकर ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करके प्रभु श्रीराम के चारों ओर सूर्यकवच का निर्माण किया था। इससे रावण के साथ युद्ध करते समय प्रभु श्रीराम की रक्षा हुई थी। उसी प्रकार अब सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का सूक्ष्म रूप देवासुर संग्राम में सहभागी हुआ है। अब सप्तर्षियों ने ‘सूर्यगायत्री मंत्र’ का जप करके सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के सूक्ष्म रूप के चारों ओर दैवी शक्ति से भारित ‘सूर्यकवच’ का निर्माण किया है। इससे देवासुर संग्राम में सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी  के प्राणों की रक्षा हो रही है।

सूर्यगायत्री मंत्र

ॐ भास्कराय विद्महे । महद्द्युतिकराय धीमहि । तन्नो आदित्यः प्रचोदयात् ।।

अर्थ : हम भास्कर (सूर्य का एक नाम) को जानते हैं। हम सूर्य का ध्यान करते हैं। वह सूर्य हमारी बुद्धि को सत्प्रेरणा दे।

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी पर पाताल की अनिष्ट शक्तियों द्वारा सूक्ष्म रूप से आक्रमण किए जाने के कारण उनकी प्राणशक्ति न्यून हो गई है और वे शय्याग्रस्त हैं। उन पर आध्यात्मिक स्तर के उपाय करने के लिए सूर्यदेवता ‘नारायण गायत्री’ मंत्र का जप करके उनमें सुप्त अवस्था में विद्यमान विष्णुतत्त्व को तेजतत्त्व के स्तर पर जागृत कर रहे हैं। इसी कारण ‘कुछ समय सूर्यदेवता के होंठों में हलचल होते समय उनके दांत अथवा जिह्वा का सिरा भी दिखाई देता है।’

नारायण गायत्री मंत्र

ॐ नारायणाय विद्महे । वासुदेवाय धीमहि । तन्नो विष्णुः प्रचोदयात् ।।

अर्थ : हम नारायण को जानते हैं। हम वासुदेव का ध्यान करते हैं। वह विष्णु हमारी बुद्धि को सत्प्रेरणा दें ।

- सुश्री मधुरा भोसले, सूक्ष्म ज्ञान प्राप्त करने वाली साधिका, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा

६. सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा का किया गया वैशिष्ट्यपूर्ण लोलक-परीक्षण

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले के कक्ष में स्थित सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में समय के साथ सूक्ष्म स्तर पर हुए परिवर्तनों का अध्ययन करने के लिए अप्रैल २०२३ से जुलाई २०२६ की अवधि में सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा के कुछ चुनिंदा छायाचित्रों का लोलक द्वारा परीक्षण किया गया। प्रतिमा से अनुभव होने वाले स्पंदन, सगुण/निर्गुण तत्त्व तथा तारक/मारक तत्त्व का प्रमाण, साथ ही उसकी आध्यात्मिक विशेषताओं का सूक्ष्म स्तर पर अध्ययन कर सद्गुरु डॉ. मुकुल गाडगील ने उनका परीक्षण किया है।

टिप्पणी १ - लोलक द्वारा किया गया परीक्षण

लोलक द्वारा किए गए परीक्षण से वस्तु, वास्तु अथवा व्यक्ति में विद्यमान नकारात्मक एवं सकारात्मक ऊर्जा को मापा जा सकता है। लोलक द्वारा परीक्षण करने के लिए जिस घटक का परीक्षण करना है, वह घटक अथवा उसका छायाचित्र, लोलक और कुछ सारणियों की आवश्यकता होती है। लोलक द्वारा परीक्षण करने वाला व्यक्ति सर्वप्रथम इष्टदेवता से ‘मेरे चारों ओर तथा लोलक के चारों ओर संरक्षक-कवच निर्मित हो’, ऐसी प्रार्थना करता है। इसके पश्चात वह लोलक से दो प्रश्न पूछता है — ‘क्या मैं लोलक द्वारा परीक्षण कर सकती/सकता हूं?’ और ‘लोलक द्वारा परीक्षण करने के लिए चुना गया स्थान एवं समय उचित है?’ दोनों प्रश्नों का उत्तर सकारात्मक मिलने पर विभिन्न सारणियों (हां/नहीं, मीटर/किलोमीटर, अंक) का उपयोग करके परीक्षण आरंभ किया जाता है। परीक्षण पूर्ण होने पर व्यक्ति इष्टदेवता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के कक्ष में रखे सूर्यदेवता के चित्र में अलग-अलग वर्षों में हुए दैवीय परिवर्तन !

 

सूर्यप्रतिमा से संबंधित स्पंदनों का प्रकार सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा से संबंधित स्पंदनों का प्रमाण (प्रतिशत)
अप्रैल २०२३

(छायाचित्र १)

सितंबर २०२४

(छायाचित्र २)

दिसंबर २०२४

(छायाचित्र ३)

नवंबर २०२५

(छायाचित्र ४)

जून २०२६

(छायाचित्र ५)

जुलाई २०२६

(छायाचित्र ६)

१. अनुभूति होनेवाले स्पंदन
अ. शक्ति २२ २० २० २० १९ ५
आ. भाव १३ १० १५ २० २१ २५
इ. चैतन्य २० २५ २० २० २५ २५
ई. आनंद २५ २० २५ २० २५ २५
उ. शांति २० २५ २० २० १० २०
कुल १०० १०० १०० १०० १०० १००
२. सगुण / निर्गुण तत्त्व
अ. सगुण २५ २० २५ ३० ३५ ४०
आ. निर्गुण ७५ ८० ७५ ७० ६५ ६०
कुल १०० १०० १०० १०० १०० १००
३. तारक / मारक तत्त्व
अ. तारक ८९ ९० ९० ९० ९० ९४
आ. मारक ११ १० १० १० १० ६
कुल १०० १०० १०० १०० १०० १००
४. सकारात्मक ऊर्जा का प्रभामंडल (मीटर) १,१६५ ८,३३० २५,२७० ३०,२५० ४२,५७० ५६,५६०

 

टिप्पणी – तुलना के लिए जून २०२६ में रामनाथी आश्रम के कलामंदिर में स्थापित सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा के छायाचित्र का भी लोलक द्वारा परीक्षण किया गया। उस प्रतिमा में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा नहीं थी और उसकी सकारात्मक ऊर्जा का  प्रभामंडल  ७,५४० मीटर था ।

६ अ १-५. महीने-दर-महीने हुए परिवर्तन : सितंबर २०२४ तक चैतन्य एवं तारक तत्त्व बढने के कारण प्रभामंडल ७,१६५ मीटर बढा। दिसंबर २०२४ तक भाव, आनंद एवं सगुण तत्त्व बढने के कारण केवल ३ महीनों में प्रभामंडल  १६,९४० मीटर बढा। नवंबर २०२५ तक भाव एवं सगुण तत्त्व में और वृद्धि हुई। जून २०२६ तक भाव, चैतन्य एवं आनंद बढने के कारण प्रभामंडल  ४२,५७० मीटर तक पहुंच गया। जुलाई २०२६ में भाव एवं शांति, साथ ही सगुण एवं तारक तत्त्व बढने के कारण केवल १ महीने में प्रभामंडल  १३,९९० मीटर बढकर ५६,५६० मीटर हो गया।

६ अ ६. ये दोनों प्रतिमाएं स्थूल रूप से देखने पर एक जैसी दिखाई देती हैं; परंतु उनके सूक्ष्म स्पंदनों में भिन्नता है। इसलिए उनकी सकारात्मक ऊर्जा के प्रभामंडल में भी भिन्नता है। सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के अस्तित्व तथा उनके समष्टि कार्य के कारण उनके कक्ष के स्पंदन भाव, चैतन्य एवं आनंद से युक्त हैं। इन स्पंदनों का प्रभाव उनके कक्ष में स्थित सभी वस्तुओं पर पडता है।

६ अ ७. सनातन संस्था के साधक रामराज्य की स्थापना के लिए सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के मार्गदर्शन में समष्टि साधना कर रहे हैं। पिछले २६ वर्षों में साधकों की साधना बढी है। सनातन के १३३ साधक संतपद पर (अगस्त २०२६ तक) विराजमान हुए हैं, जबकि एक सहस्र से अधिक साधकों ने ६० प्रतिशत से अधिक आध्यात्मिक स्तर प्राप्त किया है। ‘गुरुदेव के कक्ष में स्थित सूर्यदेवता की प्रतिमा की सकारात्मक ऊर्जा के प्रभामंडल में निरंतर वृद्धि होना’, यह सूर्यदेवता के कृपाशीर्वाद में निरंतर वृद्धि होने का ही द्योतक है।

६ आ १. योगतज्ञ प.पू. दादाजी द्वारा दी गई सूर्यदेव की संस्कारित प्रतिमाएं किसी चुंबक के समान कार्य करती हैं। वातावरण की अनिष्ट शक्तियां सूर्यदेवता की इन प्रतिमाओं की ओर आकर्षित होकर उनमें विद्यमान तेज से नष्ट हो जाती हैं।

६ आ २. गुरुदेवजी का योगतज्ञ प.पू. दादाजी वैशंपायन के प्रति अपार भाव है। गुरुदेवजी के उच्च कोटि के भक्तिभाव के कारण सूर्यदेव की प्रतिमा में विद्यमान चैतन्य अधिकाधिक मात्रा में कार्यरत हो रहा है।

योगतज्ञ प.पू. दादाजी ने २०.५.२०१९ को नासिक में देहत्याग किया। अब स्थूल देह से वे हमारे बीच भले ही नहीं हैं, फिर भी उनका निर्गुण रूप (चैतन्यमय सूक्ष्म अस्तित्व) गुरुदेव, उनके द्वारा निर्मित आश्रम एवं सभी साधकों की रक्षा के लिए अहर्निश कार्यरत है। परम कृपालु योगतज्ञ प.पू. दादाजी के चरणों में कोटिशः कृतज्ञता !

– (सद्गुरु) डॉ. मुकुल गाडगील (रसायनशास्त्र में पीएच.डी., मुंबई विश्वविद्यालय) एवं श्रीमती मधुरा धनंजय कर्वे, महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय, गोवा। (९.७.२०२६)

७. सामूहिक सूक्ष्म-प्रयोग

सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा के विषय में किया गया सूक्ष्म-प्रयोग !

‘२७.६.२०२६ को मेरे कक्ष के देवघर में स्थित सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा के विषय में एक प्रयोग किया गया। इस प्रयोग में कुल १० साधक एवं २ संत सहभागी हुए थे। इस प्रयोग के समय साधकों को अनुभव हुए सूत्र आगे सारणी के रूप में दिए गए हैं।’

  कितने लोगों को अनुभव हुआ? (संख्या)
साधक संत
१. सूर्यप्रतिमा की ओर देखकर कैसा लगा? अच्छा १० २
कष्टदायक ० ०
२. सूर्यदेवता के मुख पर भाव मुस्कान ५ ०
आनंद ५ २
३. सूर्यदेवता की आंखों की ओर देखकर क्या अनुभव हुआ? प्रेम ७ ०
कृतज्ञता १ ०
शरणागतभाव २ २
४. सूर्यदेवता की मुस्कान देखकर क्या अनुभव हुआ? प्रेम ३ ०
सजीवता २ ०
आनंद ५ १
शांति ० १
५. सगुण तत्त्व अधिक अनुभव होता है अथवा निर्गुण तत्त्व? सगुण तत्त्व ६ २
निर्गुण तत्त्व ४ ०
६. तारक तत्त्व अधिक अनुभव होता है अथवा मारक तत्त्व? तारक तत्त्व १० २
मारक तत्त्व ० ०
७. मुख्यतः किस प्रकार के स्पंदन प्रक्षेपित होते  हुए अनुभव होते  हैं? भाव २ ०
चैतन्य १ १
आनंद ३ ०
शांति ४ १
८. सूर्यदेवता के किस अंग में हलचल अनुभव होती है? आंखें एवं होंठ १० २
अन्य ० ०
निष्कर्ष

इस प्रयोग से स्पष्ट होता है कि सूर्यदेवता के मुख की प्रतिमा में होने वाले परिवर्तन केवल मुझे ही नहीं, बल्कि सनातन के संतों एवं साधकों को भी अनुभव हुए।

८. समारोप

सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी  द्वारा सूर्यदेवता की उपासना न किए जाने पर भी उन्हें उनके सगुण रूप के संदर्भ में प्राप्त हुई विभिन्न अनुभूतियां

सामान्यतः किसी भी देवता की कठोर उपासना करने पर वह देवता प्रसन्न होते हैं  और उसके पश्चात उनके सगुण रूप के संदर्भ में अनुभूतियां होती हैं; परंतु मैंने कभी सूर्यदेवता की उपासना नहीं की, फिर भी मेरे देवघर में रखी उनकी प्रतिमा से मुझे प्रतिदिन उनके सगुण रूप के संदर्भ में विभिन्न अनुभूतियां हो रही हैं। इसका अर्थ यह है कि अन्य समय में पहले भक्त देवता की ओर एक कदम बढाता है, तब देवता उसकी ओर आगे बढते हैं; परंतु अब देवता ने ही पहले भक्त की ओर कदम बढाया है, इसका अनुभव मैं कर रहा हूं। उनसे प्राप्त होने वाली इन अनुभूतियों के पश्चात अब मैं प्रतिदिन उनका निरीक्षण करता हूं, उनका नामजप करता हूं और उन्हें नमस्कार करता हूं।’

– सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवले

 

Leave a Comment