‘जयपुर नेशनल युनिवर्सिटी’ के कुलगुरु डॉ. रोशन लाल रैना की सनातन आश्रम और आध्यात्मिक शोधकेंद्र में सदिच्छा भेंट !
‘जयपुर नेशनल युनिवर्सिटी’ के कुलगुरु डॉ. रोशन लाल रैना ने १२ दिसंबर के दिन रामनाथी, गोवा स्थित सनातन आश्रम एवं आध्यात्मिक शोधकेंद्र की दर्शन भेंट की । उन्होंने यहां आरंभ हुए आध्यात्मिक शोध एवं राष्ट्र और धर्म प्रसार के विषयों में आस्था से जानकारी ली । सनातन के साधक श्री. अमोल हंबर्डे ने उन्हें आश्रम में चल रहे इस कार्य के विषय में विस्तार से अवगत कराया ।
