पंच दशनाम महानिर्वाणी अखाडे के स्वामी रामगिरी बापू मेहसाणा द्वारा सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी का अवलोकन !

गुजरात का पंच दशनाम अखाडा तथा खोइसम गुजरात संप्रदाय के स्वामी रामगिरी बापू मेहसाणा अवधेशाश्रम ने २८ जनवरी को सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी का अवलोकन किया ।

भविष्य में सनातन का कार्य प्रखर सूर्य की भांति प्रकाशमान होगा ! – महामंडलेश्‍वर १००८ श्री स्वामी स्वरूपानंद गिरी महाराज

मध्य प्रदेश के उज्जैन के पंचायती अखाडा श्री निरंजनी पीठाधीश्‍वर तथा श्री चारधाम मंदिर के महामंडलेश्‍वर १००८ श्री स्वामी शांती स्वरूपानंद गिरी महाराज ने ३० जनवरी को सनातन के प्रयागराज में लगाई गई धर्मशिक्षा प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।

प्रयागराज (कुंभनगरी) में सनातन संस्था द्वारा आयोजित की गई ग्रंथप्रदर्शनी को श्री अभिषेक महाराज की सदिच्छा भेट

दरबार श्री पिंडोंरी धाम के श्री अभिषेक महाराज ने २७ जनवरी को यहां के कुंभमेले में सनातन संस्था द्वारा आयोजित की गई ग्रंथप्रदर्शनी को सदिच्छा भेंट दी ।

सनातन के कार्य को मैं भी सहकार्य करूंगा ! – श्री महंत कृष्णदास महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अग्नि अखाडा

२८ जनवरी को अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अग्नि अखाडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत कृष्णदास महाराज ने सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी को भेंट दी ।

सनातन का कार्य अच्छा है ! – श्री श्री १०८ श्री महंत घनश्यामदास बापू

सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी उत्कृष्ट है और सनातन का कार्य भी अच्छा है । गुजरात राज्य के राजकोट के अखिल भारतीय वैष्णव विरक्त संत महामंडल के श्री श्री १०८ घनश्यामदास महाराज ने २७ जनवरी को ऐसा प्रतिपादित किया ।

‘सनातन की सीख का अनुभव कर साधना करने से साधक अध्यात्म के परमशिखरतक पहुंचेंगे !’

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जनपद के नाणीज के जगद्गुरु नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान के स्वीय साहायक श्री. सुनील ठाकुर तथा कार्यकर्ता श्री. राजन बोडेकर ने यहां की सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी का अवलोकन किया ।

सनातन की ग्रंथप्रदर्शनी देखकर यहां से कहीं भी जाने का मन नहीं करता ! – महंत श्री देवनारायणदास वेदांताचार्य महाराज, कानपुर, उत्तरप्रदेश

२७ जनवरी को कानपुर जनपद के गोरियापुर गांव के अखिल भारतीय श्रीपंचबारामाई दाडीया संस्थान के (खालसा के) महंत श्री देवनारायणदास वेदांताचार्य महाराज प्रदर्शनी देखने आए थे ।

प्रदर्शनी से भारतीय संस्कृति की वास्तविक जानकारी मिलते देखकर प्रसन्नता प्रतीत हुई ! – महामंडलेश्‍वर डॉ. स्वामी प्रेमानंद महाराज

इस प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति की वास्तविक जानकारी दिए जाने का देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता लग रही है । संत नामःभारत साधु समाज के राष्ट्रीय संगठनमंत्री महामंडलेश्‍वर डॉ. स्वामी प्रेमानंद महाराज ने २४ जनवरी को ऐसा प्रतिपादित किया ।

सनातन संस्था साधुओं से भी श्रेष्ठ कार्य कर रही है ! – पू. फरशीवालेबाबा

सनातन की प्रदर्शनी बहुत ही सुंदर है । आप तो साधुओं से भी श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं । सभी साधुओं ने यदि इस पद्धति से धर्मकार्य किया, तो हिन्दू राष्ट्र स्थापना में विलंब नहीं लगेगा । कई लोक अपना संप्रदाय और पंथ को बढाने हेतु कार्य करते हैं; किंतु आप (सनातन) केवल हिन्दू धर्म के लिए कार्य कर रहे हैं ।

संपूर्ण विश्‍व में सनातन संस्था जैसे अध्यात्म विश्‍वविद्यालय की आवश्यकता है ! – वृंदावन आचार्य नित्यानंद गिरी महाराज

संपूर्ण विश्‍व में सनातन संस्था जैसे अध्यात्म विश्‍वविद्यालय की आवश्यकता है; क्योंकि आज विश्‍व बम, बारूद और क्षेपणास्त्रों की कगार पर खडा है । आज शांति की ओर कोई अग्रसर नहीं है, अपितु सर्वत्र उत्पात के प्रयास किए जा रहे हैं ।