गुरुपूर्णिमा के दिन गुरुतत्त्व १ सहस्र गुना मात्रा में कार्यरत होने से गुरुपूर्णिमा सभी शिष्य, भक्त एवं साधकों के लिए एक अनोखा पर्व होता है । केवल गुरुकृपा के कारण ही साधक की आध्यात्मिक उन्नति होती है । इस दृष्टि से सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी द्वारा साधना की दृष्टि से समय-समय पर दिए गए चिरंतन दृष्टिकोण यहां दे रहे हैं । उनके द्वारा किए गए मार्गदर्शन के अनुसार हमें साधना में वृद्धि करना संभव हो; इसके लिए हम उनके चरणों में शरणागत भाव से प्रार्थना करते हैं !
१. गुरुपूर्णिमा का महत्त्व
१ अ. वास्तविक शिष्य को गुरु का प्रतिक्षण स्मरण रहता है !
गुरुपूर्णिमा अर्थात गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है ! वास्तविक शिष्य को प्रत्येक क्षण गुरु का स्मरण रहता है । प्राथमिक अवस्था के शिष्य को वर्ष में कम से कम एक बार तो गुरु का स्मरण हो, इसके लिए भी गुरुपूर्णिमा मनाई जाती है ! हमें साधना में अच्छे साधक से आदर्श शिष्य तक की यात्रा करनी है । इसके लिए हमें वर्ष के ३६५ दिन गुरु के प्रति कृतज्ञता भाव रखकर गुरु द्वारा बताया धर्मकार्य करना चाहिए।
१ आ. शिष्य के जीवन में गुरु का अनन्य महत्त्व !
गुरुकृपा हि केवलं शिष्यपरममङ्गलम् ।, अर्थात शिष्य का परममंगल, अर्थात मोक्षप्राप्ति, उसे केवल गुरुकृपा से ही हो सकती है । गुरु के कारण ही शिष्य की जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति होती है, इसलिए शिष्य के जीवन में गुरु का अनन्य महत्त्व है । हममें से प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी बातों के लिए भी शिक्षक, वैद्य (डॉक्टर) इत्यादि किसी दूसरे से मार्गदर्शन लेता है । फिर जन्म-मृत्यु के फेरे से मुक्ति दिलानेवाले गुरु का मार्गदर्शन और महत्त्व कितना होगा, इसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी मोक्षगुरु तो हैं ही; पर वे श्रीविष्णु के अंशावतार भी हैं । जब अवतार का जन्म होता है, तब अनेकों का उद्धार होता है, यही परात्पर गुरु डॉक्टरजी कर रहे हैं । हमें तो उनके मार्गदर्शन में साधना करने का अवसर मिला है, तब हमारा उद्धार भला क्यों नहीं होगा ?
१ इ. साधक की दृष्टि से आध्यात्मिक उन्नति का मूल्यांकन करने का दिन !
प्रति वर्ष हम गुरुपूर्णिमा पर देश-विदेश के साधकों की आध्यात्मिक उन्नति बतानेवाली सारणी सनातन प्रभात में प्रकाशित करते हैं । इससे परात्पर गुरु डॉक्टरजी साधकों को गुरुपूर्णिमा के निमित्त अपनी आध्यात्मिक उन्नति का मूल्यांकन करने की ही शिक्षा दे रहे हैं ।
२. परात्पर गुरु डॉक्टरजी द्वारा दिए साधना संबंधी चिरंतन दृष्टिकोण का महत्त्व !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी ने आज तक समय-समय पर साधकों की व्यष्टि एवं समष्टि साधना भलीभांति हों और उनकी आध्यात्मिक उन्नति हो, इस उद्देश्य से साधना संबंधी चिरंतन दृष्टिकोण दिए हैं । गुरुपूर्णिमा के निमित्त परात्पर गुरु डॉक्टरजी द्वारा दिए साधना संबंधी ये दृष्टिकोण हम समझेंगे । यहां से आगे का संपूर्ण विषय परात्पर गुरु डॉक्टरजी द्वारा समय-समय पर दिए साधना संबंधी दृष्टिकोण पर आधारित है । आइए इसका भावपूर्ण, एकाग्रचित्त से और अंतर्मुख होकर श्रवण करें ।
३. व्यष्टि साधना के विषय मेंसाधकों के लिए उपयुक्त दृष्टिकोण
३ अ. व्यष्टि साधना का महत्त्व !
व्यष्टि साधना, समष्टि साधना की अर्थात हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के कार्य की नींव है । व्यष्टि साधना से समष्टि साधना (कार्य) प्रभावी होती है । प्रत्येक साधक को व्यष्टि साधना के लिए प्रतिदिन २ – ३ घंटे देना आवश्यक है ।
३ आ. सनातन की दृष्टि से हिन्दू राष्ट्र महत्त्वपूर्ण नहीं; साधक की आध्यात्मिक उन्नति महत्त्वपूर्ण है
मोक्षप्राप्ति हमारा ध्येय है, इसे साधक कभी न भुलाएं । केवल कार्य की ओर ध्यान न दें; क्योंकि काल महिमा के अनुसार हिन्दू राष्ट्र अवश्य स्थापित होगा । इस कार्य में सहभागी होकर प्रत्येक साधक की आध्यात्मिक उन्नति होना महत्त्वपूर्ण है । २ – ३ कार्यात्मक कृतियां अल्प हुई तो चलेगा; परंतु कार्य से अधिक महत्त्वपूर्ण है आध्यात्मिक उन्नति । साधक मुझे पुनः जन्म नहीं लेना है, ऐसा विचार कर मोक्षप्राप्ति हेतु साधना करने का खरा स्वार्थ (स्व का अर्थ) साध्य करें । सनातन की दृष्टि से हिन्दू राष्ट्र महत्त्वपूर्ण नहीं है; साधकों की आध्यात्मिक उन्नति महत्त्वपूर्ण है ।
३ इ. शारीरिक समस्याआें की ओर ध्यान दें !
साधक शारीरिक चोट, रोग आदि की अनदेखी न कर समय रहते चिकित्सा उपचार करें; क्योंकि शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम् ।, अर्थात शरीर धर्मपालन करने का पहला साधन है, ऐसा धर्मकहता है ।
साधना संबंधी चिरंतन दृष्टिकोण
१. साधना की लगन कैसी हो ?
जल बिन मछली जैसी । पर साधकों की लगन ईश्वर कब मिलेंगे ?, इस विषय में नहीं, अपितु साधना भलीभांति होने के विषय में होनी चाहिए ।
२. साधना में फल की अपेक्षा नहीं, निरंतरता रखें !
किसी भी फल की अपेक्षा रखे बिना स्वभावदोष और अहं-निर्मूलन प्रक्रिया निरंतर करते रहना, स्वयं में भक्तिभाव एवं कृतज्ञता बढाने के लिए प्रयत्न करना, यही हमारी साधना है । (२८.९.२००७)
३. साधक आध्यात्मिक स्तर की अपेक्षा भाव एवं लगन बढाने तथा अहंभाव अल्प करने, को महत्त्व दें !
आध्यात्मिक स्तर व्यष्टि एवं समष्टि, ऐसे दो प्रकार का होता है । व्यष्टि स्तर अर्थात केवल व्यष्टि साधना संबंधी, अपनी उन्नति के संदर्भ में स्तर; जबकि समष्टि स्तर अर्थात समाज के जिज्ञासुआें को साधना में आगे ले जाने के संदर्भ में स्तर । साधना में हम समष्टि स्तर को महत्त्व देते हैं; क्योंकि इससे आध्यात्मिक प्रगति शीघ्र होती है । प्रत्येक साधक अपना साधकत्व बढाने, अहंभाव अल्प करने तथा भाव बढाने की ओर ध्यान दे । (२६.७.२००८)
४. साधकत्व का महत्त्व !
हममें साधकत्व निर्माण नहीं हुआ, तो हम साधक निर्माण नहीं कर पाएंगे । हम केवल कार्यकर्ता ही निर्माण कर पाएंगे । (५.९.२००८)
५. खरा साधक
खरा साधक अर्थात मन में संदेह न रखनेवाला साधक । (वर्ष १९९०)
६. साधना में आज्ञापालन का महत्त्व !
साधना में आज्ञापालन कर साधक को मन और बुद्धि नष्ट करने होते हैं । तभी वे विश्वमन और विश्वबुद्धि से एकरूप होते हैं । (१२.७.२००७)
७. अध्यात्म में मित्रता का महत्त्व !
अनेक साधक अपने मन के विचार कहीं भी प्रकट नहीं कर पाते । इस कारण उनके मन में विचार संग्रहित होते रहते हैं । इसी कारण ऐसे साधक साधना में अपेक्षित प्रगति नहीं कर पाते । मन की बात किसी से न कहना, अहं का ही लक्षण है । इसलिए हमारा साधना में एक तो मित्र होना चाहिए, जिससे हम खुलकर बात कर सकें । यह मित्र आध्यात्मिक स्तर पर हमारी सहायता करनेवाला हो, भावनात्मक स्तर पर संभालनेवाला न हो । (५.९.२००८)
ग्रंथवाचन एवं ग्रंथों के लिए चिन्हित कतरनों से सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी का ध्यान...
प.पू. डॉक्टरजीसे आश्रम की स्वच्छता के विषय में एवं अन्य सीखने को मिले हुए सूत्र
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी की आदर्श जीवन पद्धति !
साधकों को कभी विनोद की भाषा में, तो कभी गंभीरता से अध्यात्म सिखानेवाले परात्पर गुरु...
अहर्निश सेवारत परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के सत्संग में श्री. रमेश शिंदे द्वारा अनुभव किया...
जातिभेद का विषैला कलंक पोंछकर साधनारूपी अमृत देनेवाले प.पू. डॉक्टरजी के चरणों में साधक द्वारा...