षष्ठ अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन की सिद्धता अब अंतिम चरण में . . .
रामनाथी (गोवा) : पुण्यभूमि रही इस परशुरामभूमि में १४ जून से आरंभ होनेवाले षष्ठ अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन की पूर्वसिद्धता के लिए भागदौड चल रही है। इस अधिवेशन की सफलता हेतु बडी मात्रा में हिन्दू जनजागृति समिति सहित अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संघटनों के कार्यकर्ता जोर-शोर से कार्यरत हैं।
आश्रम के प्रवेशद्वार पर खड़ी की गई वैशिष्ट्यपूर्ण स्वागत कमान
अधिवेशन में उपस्थित रहनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठों के स्वागत हेतु सनातन के रामनाथी आश्रम के प्रवेशद्वार के सामने वैशिष्ट्यपूर्ण स्वागत कमान खडी कर दी गई है। यह कमान मार्ग से आने-जानेवाले सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। गोमंतकवासियों में भी इस अधिवेशन के प्रति उत्सुकता है ऐसा दिखाई दे रहा है।
अधिवेशन स्थल श्री रामनाथी देवस्थान में भी अधिवेशन की सिद्धता अंतिम चरणों में है। पूरे देश से विविध हिन्दुत्वनिष्ठों का रामनाथी में आगमन होना प्रारंभ हो गया है। हिन्दुत्वनिष्ठोंद्वारा ‘हिन्दू राष्ट्र’ के उद्घोष हेतु अबतक संपन्न ५ हिन्दू अधिवेशनों की भांति इस यह षष्ठ अधिवेशन को भी सफल बनाने का निश्चय किए जाने की जानकारी हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने दी।

हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं को पू. परमात्माजी महाराज जी का आशीर्वाद !
९ राज्यों के ३६ जिलों में आयोजित ‘हिन्दू राष्ट्र अधिवेशनों’ में २ सहस्र से अधिक...
आपातकाल में हिन्दू समाज के सर्व घटकों को एकत्र आकर हिन्दुओं की रक्षा के लिए...
हिंदुत्वनिष्ठों को झूठे आरोपों में अकारण फंसानेवालों का, दशम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में...
दशम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का उत्साहपूर्ण और भावपूर्ण वातावरण में आरंभ !
दशम ‘अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ के निमित्त परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का संदेश