‘अध्यात्म’ अथवा ‘स्पिरिच्युएलिटी’ का वास्तविक अर्थ क्या है ?
ध्यान, योग अथवा सकारात्मक सोच यही सब अध्यात्म में आता है क्या ?
आज अध्यात्म की परिभाषा सभी अपने-अपने ढंग से कर रहे हैं । कुछ लोग घरी की पूजा को, कुछ कर्मकांड को, कोई ध्यान को, तो कोई योग को और कोई अपने विचारों को अध्यात्म मान रहा है । परंतु अध्यात्म यह एक विज्ञान है । एक शास्त्र है । यह सब उसके अंग हो सकते हैं, पर हम इसे ही अध्यात्म नहीं कह सकते ।
फिर अध्यात्म क्या है ? अध्यात्म, यह शब्द अधि + आत्मन् अर्थात आत्मा को समझने का जो शास्त्र है, उसे अध्यात्म कहते हैं । यह एकमात्र शास्त्र ऐसा है जो मनुष्य को किसी भी स्थिति में आनंद में कैसे रहें, यह सिखाता है । यह अद्भूत और सरल विज्ञान है और यह ऐसा विज्ञान है कि कोई यह नहीं कह सकता कि मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है । इसलिए कि हर एक व्यक्ति आनंद चाहता है । कोई दुःख नहीं चाहता ।
कीडे-मकोडों से लेकर विकसित मानव तक, प्रत्येक जीव सर्वोच्च सुख प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहता है; परंतु किसी भी विद्यालय अथवा महाविद्यालय में यह नहीं सिखाया जाता कि सुख की प्राप्ति कैसे हो सकती है ।
खान-पान हो, मनोरंजन हो, किसी को कोई चीज
पसंद हो, तो वह करने से भी सुख मिलता है । फिर ऐसे में
अध्यात्मशास्त्र समझने की अथवा सीखने की क्या आवश्यकता है ?
हमें सबसे पहले तो यह समझना होगा कि सुख अलग है और आनंद अलग ! अध्यात्म आनंदमय जीवनयापन का मार्ग दिखाता है । आप जिस सुख की बात कर रहे हैं, उस सुख के साथ दुःख भी आता है, यह वास्तविकता भूल जाने से चलेगा ? जिन्हें लगता है कि ‘जीवन में आनेवाली दुःखद घडी में भी मैं स्थिर, सयंमी और शांत रह सकूं’ उन्हें अध्यात्म समझना ही होगा ।
सुख और आनंद में अंतर समझने के लिए एक उदाहरण बताता हूं । मान लीजिए किसी को गुलाबजामुन पसंद है । ४ गुलाबजामुन खाना उसके लिए सुख हो सकता है, परंतु जब वह १० गुलाबजामुन खा जाएगा, तब उसका सुख अब दुःख में अथवा शारीरिक कष्ट में परिवर्तित हो सकता है । जहां आप सुख ढूंढोगे, तो निश्चितरूप में वहां दुःख १०० प्रतिशत है । जैसे आज सभी दिनभर मोबाइल में कुछ न कुछ देखकर सुख ढूंढने का प्रयास करते हैं; परंतु फिर पूरा दिन निकल जानेपर हमें ध्यान में आता है कि आवश्यक काम किया ही नहीं, आलस बढ गया । आंखों में वेदना हो रही है । घर रहकर भी किसी से संवाद नहीं हुआ । घर में हमारे गलत बर्ताव के कारण तनाव उत्पन्न हो गया । परिणाम यह हुआ कि जो सुख लग रहा था, वह दुःख में परिवर्तित हो जाता है ।
अध्यात्म, हमारे जीवन का समतोल बनाकर हमें आनंद में रहने की कला सिखाता है । मन को संयमित रखने की प्रेरणा देता है । जैसे गाडी की गति को ‘ब्रेक’ नियंत्रित करते हैं । उसीप्रकार अध्यात्म हमें मन की गति को नियंत्रित करने की प्रेरणा देता है । जो दुःख परिस्थितिवश हमारे जीवन में आए हैं, उसके कारण हम अध्यात्म का अध्ययन कर, उसे समझकर स्थिर रह सकते हैं । इससे संतोष मिलता है । संक्षेप में सर्वोच्च एवं निरंतर टिकनेवाले सुख को आनंद कहते हैं । अध्यात्मशास्त्र ही ऐसा एकमात्र शास्त्र है, जो आनंद की प्राप्ति करवा सकता है । इसलिए अध्यात्म सीखना आवश्यक है ।

ईश्वरप्राप्ति हेतु त्याग का महत्त्व !
‘मनुष्य का जन्म साधना कर ईश्वरप्राप्ति हेतु ही होता है’ इस विषय पर परात्पर गुरु...
प्राणी एवं पक्षी को मृत्यु के पश्चात अच्छी गति मिलने हेतु मृत्यु के समय किए...
मद्यपान का व्यसन लगे एक व्यक्ति के नामजप एवं आध्यात्मिक उपाय आरंभ करने पर केवल...
नौकरी प्रामाणिकता से एवं साधना करने से साधक को हुई भगवान की सहायता की प्रचीति...
रावणवध के उपरांत प्रभु श्रीरामचंद्रजी को अयोध्या पहुंचने में २१ दिन क्यों लगे ?