
रामनाथी (गोवा) – शास्त्र-धर्म प्रचार सभा, बंगाल के सचिव डॉ. शिवनारायण सेन ने उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठों को प्रतिपादित करते हुए कहा, वर्तमान में भारत में अपने धर्मशास्त्र की प्रतिदिन आलोचना की जा रही है । जानबूझकर हिन्दुआें को भ्रमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बौद्धिक स्तरपर इन आघातों का खंडन कर उनका वैचारिक प्रतिकार करना आवश्यक है । अपने वेद और शास्त्र स्वयं ईश्वर की वाणी हैं । अपने शास्त्र की प्रत्येक बात पूर्णत: सत्य है । शास्त्र में जो लिखा हुआ है, वह काले पत्थर पर खींची गई रेखा है । करोडों वर्षों से इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है । हमारा शास्त्र काल की कसौटी पर अचल रहा है । ऐसा होते हुए हमें हमारे ही ज्ञान का, शास्त्र का विस्मरण हो गया है । इसलिए विदेशी हमारा धन, ज्ञान और कीर्ति लूटकर ले जा रहे हैं । इसी ज्ञान के आधार पर स्वामित्त्व का दावा कर रहे हैं । ईश्वर की यह अमूल्य विरासत की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है । संसार की किसी भी समस्या का उत्तर हमारे धर्मशास्त्र में हैं । शास्त्र, गुरु और आत्मा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण हैं । वे आपके हृदय में विराजमान हैं; परंतु माया के आवरण के कारण हम उन्हें अपने हृदय में देख नहीं पाते । उसके लिए अपना अहंकार नष्ट करना और उनकी शरण में जाना आवश्यक है ।
हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं को पू. परमात्माजी महाराज जी का आशीर्वाद !
९ राज्यों के ३६ जिलों में आयोजित ‘हिन्दू राष्ट्र अधिवेशनों’ में २ सहस्र से अधिक...
आपातकाल में हिन्दू समाज के सर्व घटकों को एकत्र आकर हिन्दुओं की रक्षा के लिए...
हिंदुत्वनिष्ठों को झूठे आरोपों में अकारण फंसानेवालों का, दशम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में...
दशम अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का उत्साहपूर्ण और भावपूर्ण वातावरण में आरंभ !
दशम ‘अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन’ के निमित्त परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का संदेश