
देवद (पनवेल) – यहां के सनातन आश्रम में ३ दिसम्बर को दत्तजयंती निमित्त शिवगिरी महाराज की पादुका तथा दत्तपालकी का आगमन हुआ । पारंपारिक वेशभूषा परिधान करनेवाले श्रद्धालुओं के ‘दिगंबरा दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा’ की गूंज से वातावरण चैतन्यमय हुआ था । शिवगिरी महाराज की पादुका तथा दत्तगुरु के छायाचित्र का पूजन सनातन के ६३ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त हुए साधक श्री. अनिल कुलकर्णी ने किया, तो धर्मध्वज तथा धर्मदंड का पूजन ६१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त हुए श्री. अविनाश गिरकर ने किया । उस समय शिवगिरी संप्रदाय के पू. दादा खोत की वंदनीय उपस्थिती प्राप्त हुई थी । उस समय श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया । पू. दादा खोत के निवास स्थान पर प्रथम दत्तगुरु का जन्मोत्सव मनाया गया । तत्पश्चात् पालखी का आगमन सनातन के आश्रम में हुआ ।
क्षणिकाएं :
पालखी आने से पूर्व तथा पालखी आश्रम से निकलते समय शंखनाद किया गया ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
ऋषि-मुनियों के आश्रम में विचरनेवाले पशु-पक्षियों का स्मरण करवानेवाले सनातन के आश्रम, संत एवं साधक...
वाराणसी आश्रम में बुद्धिअगम्य परिवर्तन
वाराणसी सेवाकेंद्र के प्रांगण में उगा हुआ विशेषतापूर्ण अमरूद का पेड !
रामनाथी (गोवा) सनातन आश्रम के ध्यानमंदिर में अनेक देवी-देवता होने का विश्लेश्ण
ईश्वरीय राज्य का प्रतिरूप सनातन का प्रत्येक आश्रम, व्यवस्थापन का आदर्श उदाहरण !
सनातन संस्था के ध्वनीचित्रीकरण विभाग का विस्तारित स्वरूप और उसके अंतर्गत होनेवाले विविध विषय